---Advertisement---

Viral Video: खेल-खेल में आधा दर्जन बच्चों ने ली 6 साल के मासूम की जान, वीडियो देख हलक में अटक जाएगी जान

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ बच्चे ठेले से खेल रहे हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसके कारण 6 साल के बच्चे की जान चली जाती है। ये घटना दिल को दहला देने वाली है। ये मामला उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का बताया जा रहा है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 4:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खेल-खेल में अकसर कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं। जो कि, बेहद जानलेवा होते हैं। यही कारण हैं कि, माता-पिता से बच्चों पर ध्यान रखने को कहा जाता है। एक ऐसे ही हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों का झुंड ठेले से खेल रहा था। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, हादसे का शिकार होकर 6 साल का मासूम बेहद दर्दनाक मौत मर जाता है। ये घटना विचलित करने वाली है। जब ये हादसा हुआ तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है।

खेल-खेल में गई मासूम बच्चे की जान

हादसे का शिकार हुए मासूम बच्चे के वायरल वीडियो को एक्स पर Gaurav Kumar नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मुजफ्फरनगर में खेल – खेल मे 6 वर्षीय मासूम की जिंदगी खत्म सुनसान गली और आधा दर्जन बच्चे ठेले से खेलते हुए और दीवार से मौत की टक्कर।ठेले से खेलने के दौरान दीवार से भीचा था बच्चा। हादसे का लाइव वीडियो ।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, करीब 6 से 7 बच्चे ठेले से खेल रहे हैं। मस्ती-मस्ती में अचानक से एक बच्चा ठेले और दीवार के बीच में आ जाता है। जिसके कारण उसकी जान चली जाती है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, मासूम बच्चा इस हादसे में मारा गया। क्योंकि वो कुछ कदम चलने के बाद अचानक से लड़खड़ाकर गिर पड़ता है। तभी वहां पर एक आदमी दौड़कर आता है, लेकिन बच्चा तब तक बेसुध हो जाता है।

Viral Video पर मुफ्फरनगर पुलिस की प्रतिक्रिया

मुजफ्फरनगर में ये घटना कब और कहां घटि है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 23 मई 2026 को अपलोड किया गया था।

देखें पोस्ट

इस वायरल वीडियो पर 15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘ दिनांक 22.05.2026 को थाना मीरापुर क्षेत्रान्तर्गत कुछ छोटे बच्चे एक ठेले से खेल रहे थे इसी दौरान ठेला लगने से एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया व  उपचार  के दौपान मृत्यु हो गई। परिजनो द्वारा बच्चे का अंतिम सस्कार कर दिया गया है, व इस सम्बन्ध मे थाना मीरापुर पर कोई तहरीर नही दी गयी है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026