---Advertisement---

Viral Video : iPhone ने खत्म किया पूरा परिवार! जानें दर्दनाक मौतों को क्यों चाहकर भी नहीं रोक पायी रेस्क्यू टीम?

Viral Video : आईफोन के कारण एक पूरे परिवार का अंत हो गया। महाराष्ट्र में बेटे की जिद ने पहले उसकी जान ली। इसके बाद  उसके माता-पिता भी मारे गए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वहां पर मौजूद  रेस्क्यू टीम चाहकर भी उन्हें नही बचा सकी। अब यही घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह  फैल रही है।  ये मामला महाराष्ट्र का बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2026 3:52 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video :  एप्पल के आईफोन को दुनियाभर के यूजर्स स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते हैं। हालंकि ये फोन अपने बेहद हाईटेक फीचर्स और सिक्योरिटी के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि,  यूजर्स महंगा होने के कारण इसे खरीदते हैं।आईफोन का क्रेज लगभग हर आयु वर्ग के लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी जिद और सोच से भरी हुई एक बेहद खौफनाक घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, महाराष्ट्र में एक 19 साल के लड़के की आईफोन खरीदने की जिद पूरे परिवार के लिए काल बन गई। देखते ही देखते पूरा परिवार मौत के मुंह में समा गया और वहां पर मौजूद रेस्क्यू टीम चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सकी। ये घटना छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 19 साल के कुणाल चांदगुडे के रुप में हुई है। वहीं, पिता 48 साल के मुरलीधर चांदगुडे और उनकी पत्नी संगीता भी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। बेटा और माता-पिता की जान आईफोन की जिद ने ले ली।

iPhone कैसे बना परिवार के लिए मौत?

इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर Mandeep RajBhar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक छोटी-सी जिद… और पूरा परिवार हमेशा के लिए चला गया।महाराष्ट्र के छत्रपति साम्भाजीनगर में 19 साल के बेटे ने मां-बाप से मोबाइल खरीदने को कहा। मां ने कहा – बेटा अभी पैसे नहीं हैं, बाद में।

देखें वीडियो

इसी छोटी बात पर नाराज होकर बेटा पहाड़ी पर चढ़ गया। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड बुलाया, नीचे जाल लगाने की कोशिश की।पिता और मां समझाते रहे – बेटा मत करो, वापस आ जाओ।लेकिन बेटा तभी पगड़ी पर से कूद गया ओर पिता भी पकड़ने की कोशिश में साथ में गिर गए।फ़िर उसके एक पल बाद डर के मारे मां भी पीछे से कूद गईं। जिससे तीनों की मौत हो गई। ‘ वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि,  परिजन और वहां पर मौजूद सभी लोग लड़के को मना कर रहे हैं। लेकिन वो किसी की भी नहीं मान रहा है। बताया जा रहा है कि, 3 घंटे तक रेस्क्यू टीम और उसके माता-पिता युवक को समझाते रहे। लेकिन वो नहीं माना और पहाड़ी से कूदकर जान दे दी। उसी को बचाने और सदमे के कारण माता-पिता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस तरह पूरा परिवार बेटे के आईफोन की जिंद के कारण खत्म हो गया।

Viral Video  का क्या है पूरा मामला?  

मामले की जानकारी देते वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े ने  बताया कि, सारा विवाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शुरु हुआ था। 19 साल का कुणाल माता-पिता से आईफोन दिलाने की जिद कर रहा था। लेकिन जब उन्होंने पैसा ना होने की बता कही तो वो नाराज हो गया। इसके बाद वो खवड्या के पहाड़ों पर पहुंच गया। जब माता-पिता को बेटे के बारे में पता चला तो वो वहां पर पहुंच गए और मनाने लगे। लेकिन वो नहीं माना। इस दौरान फायब्रिगेड की गाड़ी ने उसे बचाने के लिए जाल भी लगाया। लेकिन वो नहीं माना और दोपहर करीब 1 बजे रेस्क्यू टूम और परिजनों के सामने ही खाई मेंकूद गया। इसके बाद उसके माता-पिता ने भी छलांग लगा दी। इसके बाद तीनों लोगों की मौत गई। युवक की जिद के सामने रेक्यू टीम भी चाहकर कुछ नहीं कर सकीं। हालंकि वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की है। लेकिन वो नहीं बचा सके।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 22, 2026

Jharkhand News

अगस्त 22, 2026

Viral Video

अगस्त 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 22, 2026

Gorakhpur Viral Video

अगस्त 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 22, 2026