---Advertisement---

Viral Video: प्लेन है या लोकल बस ! IndiGo Flight की सीट पर बैठते ही भूकंप की तरह हिलने लगा लड़का, घटना का वीडियो दिल दहला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर IndiGo Flight का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक जैसे ही प्लेन में बैठता है वैसे ही प्लेन की सीट हिलना शुरु हो जाती है। लड़के ने अपने इस अनुभव को यूजर्स से साझा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 19, 2025 6:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हवाई जहाज में बैठकर सफर करने का लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है। वह आसमान के अनुभव को जीना चाहता है। लेकिन क्या हो जब किसी शख्स को फ्लाइट में बैठकर किसी डरावने अनुभव के साथ लोकल बस वाली फील लेना पड़ा हो? Social Media पर IndiGo Flight Viral Video चर्चा में है। इसमें एक व्यक्ति केबिन में बैठा हुआ है। लेकिन तभी अचानक से वह हिलने लगता है। व्यक्ति को ऐसा लगता है कि, कहीं उसे Mini Heart Attack तो नहीं आ गया। युवक ने अपने इस एक्सपीरियंस के साथ घटना का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें फ्लाइट की बदहाल हालत साफ देखी जा सकती है।

IndiGo Flight में युवक को हुआ खौफनाक अनुभव

इस Viral Video को thewolfofjobstreet नाम के Instagram Account से शेयर किया गया है।

Watch Video

वीडियो में व्यक्ति बता रहा है कि, जैसे ही वह इंडिगो फ्लाइट में बैठा वैसे ही सीटें हिलने लगीं, उसे ऐसा लगा जैसे की मिनी हार्ट अटैक आ गया हो। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, इंडिगो के प्लेन की सीटों की बुरी हालत है। वह छूते ही हिल रही हैं। आस-पास बैठे लोग हैरान हैं। हवाई जहाज में बैठने के बाद युवक ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उसे इस डरावने अनुभव से गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही युवक ने बताया खराब सीटों की शिकायत करने के बाद एयरलाइन ने उन्हें दूसरी सीटों पर बैठाया।

Viral Video पर इंडिगो फ्लाइट ने मांगी माफी

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 18 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। युवक की वीडियो पर इंडिगो फ्लाइट ने रिएक्शन देते हुए माफी मांगी है। ये वीडियो 18 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लड़के के वीडियो पर इंडिगो फ्लाइट ने रिएक्शन देते हुए माफी मांगी है। आपको बता दें, सीटों को लेकर एयर लाइन पहली बार खबरों में नहीं आयी है बल्कि, इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब BJP अध्यक्ष भी इस तरह की घटना का शिकार हो चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026