---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर घूमते राहगीरों को लंगूर ने मारी फ्लाइंग किक, वीडियो देख चकराए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने का क्रेज किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें एक लंगूर की हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि यह वीडियो देखने के बाद आपका भी दिमाग चकरा जाए। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 2:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एनिमल वायरल वीडियो को देखना लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि वायरल वीडियो को देखने का क्रेज पिछले कुछ समय में लोगों के बीच काफी चर्चा में है। जानवरों की हरकत को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि ये वीडियो ट्रेंड में होते हैं। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है और इसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में एक लंगूर की हरकत वाकई किसी के भी दिमाग को चकराने के लिए काफी है और यह वायरल हो रहा है।

लंगूर ने किया लोगों पर अटैक

कुछ ही सेकंड के इस क्लिप को सोशल मीडिया पर यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है और लंगूर अपनी हरकत से ट्रेंड में आ गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राह चलते हुए लोगों पर लंगूर अचानक से हमला करता है और उड़ते हुए उन्हें लात मार देता है। जहां पहले एक महिला पर लंगूर अटैक करता है वहीं एक बच्चे को भी वह अपना निशाना बना लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स शॉक्ड रह गए क्योंकि राह चल रहे लोगों को इस बात की खबर भी नहीं होगी कि लंगूर ऐसा कुछ कर भी सकता है। हालांकि पीछे से उसने जिस तरह अटैक किया वह अब वायरल हो रहा है।

लंगूर की हरकत देख लोग रह गए हैरान

अनीता सुरेश शर्मा इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इस पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यह बात सच है कि लंगूर की अलग हरकत वैसे तो हैरान कर देने के लिए है लेकिन यह भी सच है कि राहगीरों के साथ वह जिस तरह हरकत कर रहा है उसे देखने के बाद कुछ लोग वीडियो पर मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो ट्रेंड में बना रहता है और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “सच में बहुत हंसी आई।” तो दूसरे ने लिखा, “कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस तरह हमला होगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026