---Advertisement---

Viral Video: नंबर दिखाया, गंदे इशारे किए और वीडियो बनाई, ट्रेन में लड़की के साथ युवक ने की बेहद अश्लील हरकत

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन में अश्लील हरकत करते युवका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती ने दरिंदे की हरकतों का वीडियो बनाया है। इसे देखने के बाद लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 1:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर दरिंदगी की सारी हदों को पार करते एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो ट्रेन के अंदर एक लड़की को गंदे इशारे कर रहा है। इसके साथ ही नंबर देने की कोशिश भी कर रहा है। युवक की हरकत को देख हर कोई हैरान है।आरोपी युवक की इस हरकत ने एक बार फिर सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।  सोशल मीडिया पर इस घटना को देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

ट्रेन में युवती संग हुई बदतमीजी

यात्रियों से भरी ट्रेन में युवती के साथ गंदी हरकत करते मनचले के वायरल वीडियो को एक्स पर  Journalist Fatima नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मनचले बेखौफ !!! पब्लिक प्लेस में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं!! ट्रेन में करता रहा युवक महिला के साथ गलत हरकते।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, ट्रेन में सफर के दौरान एक युवक वहां बैठी लड़की को परेशान करने लगता है। उसने पहले लड़की को अपना मोबाइल नंबर दिखाने की कोशिश की। इसके बाद वह गंदे और अश्लील इशारे करने लगा। जब युवक की हरकतें हद से ज्यादा बढ़ गईं, तो पीड़ित युवती ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई। उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और उस युवक की सभी गंदी हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। लेकिन  युवक फिर भी नहीं माना वो उसे तंग करता रहा।

Viral Video देख भड़के यूजर्स

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 25 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4.88 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ लोगों की हिम्मत बढ़ गई है उन्हें लगता है कि, कुछ नहीं होगा’। वहीं, काफी सार लोगों इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। बेहरहाल अभी तक रेलवे की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसीलिए इसकी सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन रील के लिए भी अगर इत तरह की गतिविधि ट्रेन के अंदर  रही है तो ये बहेद शर्मनाक है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026