---Advertisement---

Viral Video: बिजली की रफ्तार से खाने आ रहे घड़ियाल को आदमी ने दिखाया ठेंगा, देखें कैसे मौत को दिया चकमा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक घड़ियाल का वीडियो वायरल हो रहा है। वो पानी में आदमी को खाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ता है वैसे ही आदमी हिम्मत दिखाते हुए आगे बढ़ जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 3, 2025 5:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच जरा सा फासला होता है। चंद सेकंड की दूरी और देरी जीत और हार को तय कर देती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर एक घड़ियाल से पंगा लेते आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो जैसे ही युवक को निवाला बनाने के लिए आगे बढ़ता है वैसे ही वो कुछ ऐसा करता है कि, शिकारी अपने हाथ मलते रह जाता है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान किया हुआ है।

एलिगेटर को आदमी ने दिया चकमा

घड़ियाल को चकमा देने वाले युवक के इस वायरल वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1940595580558041597

Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक आदमी पानी में तैर रहा होता है। तभी वहां पर घड़ियाल आ जाता है। ये खूंखार शिकारी आदमी को निवाला बनाने वाला ही होता है कि, तभी हालत बदल जाते हैं। युवक हिम्मत दिखाते हुए मौत को ठेंगा दिखा देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़का तेजी से दौड़ते हुए पानी से बाहर आ जाता है और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video को देख यूजर्स नहीं कर रहे यकीन

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद तो नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 3 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आदमी में बहुत हिम्मत है उम्मीद है वो ठीक होगा’। दूसरा लिखता है, ‘घड़ियाल से भी तेज दौड़ा’। वहीं, तमाम सारे यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा है कि, ये असली है या फिर नकली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026