Viral Video: मां को ऐसे ही सबेस बड़ा योद्धा नहीं कहा जाता है, जब भी बच्चे पर आंच आती है तो वो मर्द बनकर उसका सामना करती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। ये एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो है। इसे देखकर किसी की भी आँखें नम हो सकती हैं। वीडियो में एक मजबूर माँ की लाचारी और अपने बच्चे के लिए उसका कभी न हार मानने वाला जज्बा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक महिला मजदूर पर काम करती दिख रही है। सबसे ज्यादा हैरान और भावुक करने वाली बात यह है कि उसने अपने छोटे से बच्चे को कपड़े के सहारे अपनी गोद में लटकाया हुआ है। इसके साथ ही, वह अपने सिर पर भारी ईंटें रखकर एक बेहद पतली और नाजुक सीढ़ी पर ऊपर चढ़ रही है। जरा सी चूक या पैर फिसलने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन वह माँ बिना डरे लगातार आगे बढ़ रही है।
बच्चे के लिए मां ने जान की लगाई बाजी
ये दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो देवदास नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हालातों की जलती धूप में वो हवा सर्द बन जाती है , वो नाजुक सी दिखने वाली “मां औलाद के लिए “मर्द” बन जाती है ।’
देखें वीडियो
हालातों की जलती धूप में वो हवा सर्द बन जाती है ,
वो नाजुक सी दिखने वाली “मां औलाद के लिए “मर्द” बन जाती है ।। https://t.co/VNgNFXb5cS— 🦋 देवदास 🦋 (@shayar00123) September 23, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला बच्चे को कमर में बांधकर ईट ढो रही है और सीढ़ी पर चढ़ रही है। जरा सी चूक मां और बच्चे की जान ले सकती है। लेकिन महिला हिम्मत नहीं हारती है। यह वीडियो दिखाता है कि एक मां अपने बच्चों का पेट भरने के लिए किस हद तक जा सकती है। जब घर में गरीबी और पेट की आग हो, तो मौत का डर भी बौना साबित हो जाता है। महिला के पास अपने बच्चे को घर पर छोड़ने या किसी के सहारे रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए वह अपने कलेजे के टुकड़े को अपने सीने से सटाकर इस जानलेवा खतरे के बीच भी काम करने को मजबूर है।
Viral Video यूजर्स को कर रहा प्रभावित
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूज नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 23 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस पर 70000 से ज्यादा व्यूज आ चके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘मां अपनी संतान के लिए दुनिया के हर मुश्किल हालात से टकराने का हौसला रखती है।’ दूसरा लिखता है, ‘घर के हालात इतने खराब हैं कि दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है और यह महिला गोद में बच्चा लटकाए काम कर रही है,। यह एक माँ की मजबूरी नहीं है बल्कि जाहिलियत और गंवारपन की कहानी है, जो भी हो रहा है उसमें इस मासूम का क्या दोष है ???? बताओ’। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नही है। लेकिन ये यूजर्स को काफी प्रभावित कर रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







