---Advertisement---

Viral Video: ‘नेक्स्ट ड्रम वाली खबर…’ जयमाला के दौरान दुल्हन ने की दूल्हे की बेइज्जती तो रिजल्ट मिला खतरनाक, मिठाई पर निकला गुस्सा

Viral Video: वरमाला के समय दुल्हन को प्यार से मिठाई खिलाने की दूल्हे ने गलती कर दी लेकिन इसके बाद जो वोल्टेज ड्रामा हुआ उसे देखकर आप भी ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे और यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2025 3:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल शादियों को लेकर खूब हड़कंप मचा हुआ है आए दिन बहुत से ऐसे वीडियो सामने आ रहे है जब दुल्हन शादी के स्टेज पर कुछ न कुछ नाटक करती दिखाई दे रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जब शादी नहीं करनी है तो स्टेज पर सबके सामने दूल्हे की बेइज्जती करना ठीक बात नहीं है, लड़कियों को अपने घरवालों से ही साफ बता देना चाहिए कि वो शादी नहीं करना चाहती है। हाल ही में जो Video Viral हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े है और दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिला रहा है। लेकिन Viral Video में फिर जो हुआ वह मजेदार है।

वायरल वीडियो में दूल्हे को देख आप भी कहेंगे शेर को मिला सवा शेर

वायरल वीडियो में दूल्हा हाथ में मिठाई लेके खड़ा रहता है पर दुल्हन की शादी पर गुस्सा है और वो उसका हाथ झटक देती है जिससे मिठाई गिर जाती है। इतना होते ही दूल्हा के मुंह में जो मिठाई होती है वो भी तुरंत थूक देता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है दूल्हे को पता था कि दुल्हन क्या करने वाली है इसलिए उसने भी मिठाई नहीं खाई थी। सोचने वाली बात है कि जिस स्टेज पर लड़का और लड़की अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है उस वक्त भी अगर दोनों में अनबन हो रही है तो आगे चलकर तो न जाने क्या ही होगा। Video देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट की बौछार कर दी है।

Viral Video को लेकर लोगों की क्या है राय

वायरल वीडियो को लेकर एक यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा, ” जब आपको लड़का पसंद नहीं था तो पहले ही मना कर देतीं,स्टेज पर किसी की इस तरह बेज्जती करना ठीक बात थोड़ी ना है!” बहुत से यूजर्स ने लिखा है दूल्हे के लिए कि भाई शादी मत कर अभी ये हाल तो आगे तो और भी खतरनाक हालत हो सकती है। कई यूजर्स ने इस Video पर मजे लेते हुए कहा कि नेक्स्ट ड्रम वाली खबर कब आ रहे इसके।

वहीं कुछ यूजर्स ने दूल्हे के एटीट्यूड की तारीफ करते हुए लिखा कि जयमाला के वक्त इज्जत पर बात आई तो दूल्हे से लड़की को उसी की भाषा में जवाब देकर बिल्कुल ठीक किया। एक यूजर ने लिखा ” ये लड़की के घरवालों की गलती है, जिन्हें पता है कि हमारी बेटी को अक्ल नहीं है, फिर भी जबरदस्ती शादी कर रहे हैं। जहां वो करना चाह रही है, वहां करवाओ, कम से कम इस तरह इज्जत तो बच जाएगी।”

बता दें ये Viral Video घर के क्लेश नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया है। बहुत से यूजर्स का कहना है कि सामने वाली की जिंदगी खराब करने से बेहतर है लड़का हो या लड़की अगर शादी से नाखुश है तो समय रहते घरवालों से बातचीत कर अपने मन की बात बता दें। गलत शादी का नतीजा न सिर्फ पति पत्नी बल्कि उनके परिवारों को भी भुगतना पड़ता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026