---Advertisement---

Viral Video: हाय रे ये Google Maps! कई मीटर हवा में उड़ती हुई कार पुल से सड़क पर गिरी धड़ाम, गूगल मैप का खतरनाक कारनामा कैमरे में कैद

Viral Video: गूगल मैप के द्वारा गलत रास्ता दिखाने के कारण अकसर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन उसके बाद भी नहीं मानते हैं। ताजा मामला इंडोनेशिया से आया है। इस घटना के वीडियो को देख लोगों को झटका लग रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 17, 2025 3:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गूगल मैप के कारण एक बार फिर से कुछ लोगों की जान पर बन आयी। दरअसल, Social Media पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक गाड़ी हवा में पुल से उड़ती हुई सीधे सड़क से टकरा जाती है। ये हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि, देखने वालों की रुह कांप गई। गूगल मैप के कारण हादसे के शिकार हुए लोगों के इस वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है। ये घटना इतनी खौफनाक है कि, इसे देखने के बाद आपको सड़क ढूंढने में गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए भी डर लगेगा।

Google Maps ने कपल की गाड़ी को बनाया फ्लाइंग कार

इस वायरल वीडियो को mustsharenews नाम के इंस्टाग्राम अकउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो पर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना 5 अप्रैल की है।

Watch Video

इंडोनेशिया में गूगल मैप के चलते एक कपल की गाड़ी निर्माणाधीन हाईवे पर दौड़ने लगी। तभी पुल से उड़ते हुए वो जमीन पर कई मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गई। कार में 62 साल का चालक और 48 साल की उसकी पत्नी बैठी हुई थी। ये कार सीधे पुल से उड़ते हुए बिजी सड़क पर जाकर गिरी। गनीमत रही इस बेकाबू कार से किसी की जान नहीं गई।

हादसे का Viral Video यूजर्स को दंग कर रहा

आपको बता दें, हालहि में Google Maps के कारण हादसों के शिकार के मामले बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी डर भी लगता है। यही वजह है इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है “ये कौन सी गाड़ी है ऊंचाई से गिरने के बाद भी नहीं टूटी है”। दूसरा लिखता है, “गूगल मैप बार-बार ऐसा ही करता है”। तीसरा लिखता है, “गूगल मैप काफी खराब है”। ये वायरल वीडियो काफी डरावना है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026