---Advertisement---

Viral Video:बीवी के आदेश पर बेटे ने 80 साल की मां को घर से निकाला, हालत देख लोग मांग रहे बेऔलाद होने की दुआ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी अम्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला को बहू और बेटे ने घर से निकाल दिया है। ठंड में बूढ़ी महिला दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 4, 2026 12:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  जो मां 9 महीन तक पेट में बच्चे को परेशानियां उठाकर पालती है। पैदा होने पर उसके भरण-पोषण के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगी देती है, वो ही मां अब लोगों से नहीं पाली जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के द्वारा माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर की है। यहां पर 80 साल की बूढ़ी मां को बेटे ने बहू के कहने पर घर से निकाल दिया। महिला दर-बदर भटकते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही है। इस वीडियो को देख लोग बेऔलाद होने की दुआ मांगने लगे हैं।

80 साल की बूढ़ी मां को बेटे ने घर से निकाला

दिल को चीर देने वाला  ये वायरल वीडियो sunita dhangar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ’80 साल की बूढ़ी को बस स्टेड लग छोड़ गया पोता। बेटा इकलौता है और लाइनमैन की नौकरी करता। उसको पढ़ाया लिखाया लेकिन वो बुढ़ापे में अपनी मां की देखभाल नहीं कर पा रहा। पत्नी और मां का झगड़ा हुआ तो पत्नी ने सासु को घर से निकाल देने का आदेश थमा दिया लाइनमैन पति को फिर देखिए सोशल मीडिया पर मा ने वीडियो वायरल करवा कर कैसी बेइज्जती की क्या माताजी ने सही किया?? घटना ताजा मंदसौर जिले की है ।आज सुबह 10 बजे का मामला।’ इस वीडियो को 30 फरवरी को एक्स पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में बूढ़ी महिला अपने साथ घटि घटना को रोते हुए बता रही है। 80 साल की औरत की ये हालत कलेजा चीरने वाली है।

Viral Video देख यूजर्स हुए गुस्से में लाल

बूढ़ी महिला के इस वायरल वीडियो को 95000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस बूढ़ी माँ को कितना दर्द होगा आज। जिसने अपनी औलाद को 9 महीने पेट में पाला, फिर पैदा होने के बाद पाल पोस के बड़ा किया , ‘आज वही औलाद अपनी पत्नी की वजह से उसको बेसहारा छोड़ दिया। ईश्वर इससे अच्छा उसको औलाद ही बन दिया होता।’ दूसरा लिखता है, ‘इसी औलाद होने से अच्छा है बेऔलाद रहना।’ तीसरा लिखता है, ‘काला सोना ऐसे लाइनमैन को अच्छे करंट के झटके देना चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 4, 2026

Kapil Sharma

फ़रवरी 4, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 4, 2026

World Cancer Day 2026

फ़रवरी 4, 2026

World Cancer Day 2026

फ़रवरी 4, 2026

Noida Viral Video

फ़रवरी 3, 2026