---Advertisement---

Viral Video: बदतमीज! पहले अश्लील इशारे और फिर वाराणसी की लड़की को खुलेआम पीटने लगा युवक, ट्रेन में दरिंदगी देख रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

Viral Video: एक लड़की जो ट्रेन में सफर कर रही थी। उसके साथ पहले एक लड़के ने अश्लील हरकतें करने की कोशिश की और उसके बाद विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद रेलवे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 4, 2026 1:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक युवक जो पहले खुद ट्रेन में बैठकर लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करता है और फिर विरोध करने पर उन्हें पीटने लगता है। ऐसी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी जो कानून और रेलवे प्रशासन से बेखौफ होकर सरेआम सबके सामने अश्लीलता और दरिंदगी पर उतर आया। वायरल वीडियो में शख्स की हरकत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है और यही वजह है कि वायरल वीडियो को देखकर रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आखिर क्या है पूरी खबर और इस बारे में बात करते हुए रेलवे सेवा ने क्या कहा है जो चर्चा में है। जहां लड़की वाराणसी के रहने वाली थी।

Viral Video में अश्लीलता के साथ गुंडागर्दी पर उतरा युवक

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ट्रेन में एक युवक लड़की को बहुत देर से देखे जा रहा था। जब लड़की ने पूछा कि क्या देख रहे हो तब लड़का बोला तुमको देख रहे हैं। ऐसे में वह महिला जवाब देती है कि अपनी बहन को देखो मुझे क्या ढाई घंटे से देख रहे हो। ऐसे में लड़का ट्रेन में लड़की को मारने लगता है और ऐसे में कोई भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ता है। लड़का बेखौफ होकर वीडियो बना रही लड़की से कहता है कि जो करना है कर लो।

लड़की संग ट्रेन में बदतमीजी ने लोगों को किया क्रोधित

यूजर्स इस वायरल वीडियो को देखकर पूरी तरह से गलत बता रहे हैं और उनका कहना है कि इस तरह की परेशान करने वाली हरकत निश्चित तौर पर लड़कियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। लोग पुलिस से इस मामले में सबसे सख्त कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं। महज वायरल वीडियो पर जब लोग बिफर उठे तब रेलवे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

रेलवे सेवा ने किया कड़ा रुख

रेलवे सेवा ने लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर / यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं।”

वायरल वीडियो में लड़की को कथित तौर पर वाराणसी का बताया जा रहा है लेकिन यह वीडियो कहां का है इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026