---Advertisement---

Viral Video: बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सफाई कर्मचारी और वेटर बने पैरेंट्स, फिर जो हुआ वह देख यूजर्स के छलके जज्बात

Viral Video: रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने गई लड़की के लिए माता-पिता ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जो चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2026 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपने बच्चों को खुश करने के लिए एक माता-पिता कुछ भी करने में पीछे नहीं रहते हैं। पैसे हो या इमोशंस अपने बच्चों पर कुर्बान करने के लिए तैयार रहने वाले ये माता-पिता जरूरत पड़ने पर रेस्टोरेंट के वेटर और सफाई कर्मचारी भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे और इस वीडियो का अंत देख इंटरनेट यूजर्स के भी जज्बात छलक उठे हैं। यहां एक बेटी को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए माता-पिता ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन जब यह हुआ तब रेस्टोरेंट का माहौल पूरी तरह से बदल गया।

पिता ने वायरल वीडियो में बेटी को इस तरह किया सरप्राइज

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि बेटी अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में एंजॉय कर रही होती है। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि उसके पीछे जो झाड़ू लगा रहा शख्स है वह कोई नहीं बल्कि उसका पिता है। इस दौरान पिता अपनी बेटी के लिए गिफ्ट रखकर वहां से चला जाता है जिसे देखकर उसकी बेटी खुश हो जाती है। वह अपनी खुशी अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करती हुई दिखती है तभी उसका पिता आकर उसे गले लगा लेता है।

Viral Video को देख लोगों ने किए क्यूट कमेंट्स

वहीं इस इमोशनल वायरल वीडियो में बेटी की खुशी दोगुनी हो जाती है जब उसकी वेटर बनी उसकी मां उसके सामने दिखती है इमोशनल बेटी अपने जज्बात को रोक नहीं पाती है और वह फूट फूट कर रोने लगती है। यह वीडियो वाकई काफी इमोशनल है जो इस बात को दिखाता है कि अपने बच्चों के लिए माता-पिता कुछ भी कर सकते हैं और उनकी खुशी उनके के लिए सर्वोपरि होती है। वायरल वीडियो को लोग क्यूट बता रहे हैं और लड़की को भाग्यशाली कहते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा जबरदस्त पैरेंट तो एक ने कहा कभी-कभी कुछ सरप्राइज लाइफटाइम मेमोरी बन जाते हैं।

@HumanityChad x से वायरल वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Ram Charan

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026

Jaipur Viral Video

मार्च 27, 2026

Vicky Kaushal

मार्च 27, 2026