---Advertisement---

Viral Video: बेचारा बाबा बंगाली!दुनिया के कलेश निबटाने वाले का जादू बीवी के आगे हुआ फेल, यूजर बोला, ‘हे प्रभू’

Viral Video: बीवी के आगे बाबा बंगाली का जादू भी हुआ फेल, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2024 11:59 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के रिश्ते को लेकर क्रिएटर्स कई सारे फनी वीडियो बनाते रहते हैं। इस तरह की वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। यही वजह है कि, लोगों के सामने जैसे ही पति और पत्नी से जुड़ी हुई कोई वीडियो आती है , उसे देखकर उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, ये वीडियो बसों से लेकर ट्रेनों में लगे बाबा बंगाली के प्रचार से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में पत्नी से पीड़ित पति को बाबा बंगाली का एक पोस्टर दिखता है और वो फोन लगा देता है, लेकिन सामने की तरफ से जो जवाब आता है, उसे सुनकर ये बेचारा आदमी सिर पकड़ लेता है।

बंगाली बाबा हुए बीवी के आगे फेल

इस मजेदार और बेहद फनी वीडियो को इस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी ट्रेन में काफी परेशान होता है तभी उसकी नजर बाबा बंगाली के एक पोस्टर पर पड़ती है, जिसमें लिखा होता है बीवी को वश में करें। आदमी तुरंत इस पोस्टर में दिए नंबर पर कॉल कर देता है। इस कॉल को बाबा बंगाली की पत्नी उठाती है और पूछे जाने पर बाबा बंगाली कहां है? तो इस पर जवाब मिलता है कि, बाबा बर्तन धो रहे हैं। दूसरों के कलेश निबटाने वाले बाबा की ये हालत देख आदमी अपना सिर पकड़ लेता है।

Viral Video देख हंस-हंसकर लोट-पोट हुए लोग

इस वीडियो को parveen_bhardwaj2409 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ” बाबा भी वश में है 😝अब क्या करूँ।” ये वीडियो 16 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 82 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के मजेदार कमेंट आने लगे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “बीवी वश में नहीं होगी, ये ख्याल देखना छोड़ दें।” वहीं, एक यूजर लिखता है कि, बाबा खुद ही बीवी के बस में हैं। इस तरह यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026