---Advertisement---

Viral Video: जान हथेली पर रखकर लड़के ने ट्रेन के आगे लगाई लंबी छलांग, देख यूजर बोला ‘इसे पाकिस्तान भेजो’

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के आगे कूदते एक लड़के का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के का सनकपन लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2025 5:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्टंटबाज लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। Instagram Reel बनाने के लिए वह अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वो जिस तरह से ट्रेन के आगे लंबी छलांग लगा रहा है उसे देखने वाले दंग हैं। इस स्टंटबाज लड़के की सनकपन को देख एक यूजर ने तो इसे पाकिस्तान भेजने की ही मांग कर डाली है। इस वायरल वीडियो ने रीलबाज लोगों के पागलपन पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ट्रेन के आगे कूदता लड़के का वीडियो वायरल

इस रीलजीवी लड़के के Viral Video को Abhimanyu Singh Journalist नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “आज बच गया है कल फिर आएगा, जब तक मर नहीं जाएगा।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का बहुत ही रफ्तार से दौड़ता हुआ आ रहा है और सामने आ रही रेल के सामने कूद जाता है। हैरानी की बात ये है कि,वह बच जाता है। अब इसे लड़के का ओवर कॉन्फिडेंस कहें या फिर कुछ और लेकिन चंद सेकंड की देरी इसकी जान ले सकती थी। आपको बता दें, इस स्टंट को रिकॉर्ड करने के लिए उसने बकायदा कैमरामैन को बुलाया है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस सनकी लड़के के वायरल वीडियो को एक्स पर 29 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “ये प्रॉपर ट्रेंड होते हैं, हालांकि कभी एक छोटी सी मिस्टेक मौत का कारण बन जाती है। इस तरह के उन्माद से बचना चाहिए।” दूसरा लिखता है, “इनको पाकिस्तान भेजना चाहिए ताकि वहां से रील बना रियल स्टोरी दिखा सकें।” तीसरा लिखता है, ” ये रील बाजी का कीड़ा इसको ले जाएगा।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026