---Advertisement---

Viral Video: दुखद! सहारनपुर में खोखली सड़क धंसने से 5 लोगों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पार्षद ICU में भर्ती

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सहारनपुर का बताया जा रहा है। जहां एक खोखली सड़क ढहने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इसमें पार्षद भी बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 7:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के सराहारनपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खोखली सड़क धसने से किस कदर यहां लोग अस्त व्यस्त हो गए। इस आकस्मिक में घटना को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा और खौफनाक मंजर देखने के बाद हर किसी को हैरानी हो रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक साल पहले ही बनी यह सड़क धस गई और इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

कैसे हुई यह दुर्घटना

सहारनपुर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। जहां आप देख सकते हैं कि 1 साल पहले ही बनी हुई सड़क धस गई है और इसमें पार्षद सहित 5 लोग गिर गए। गिरे हुए लोग चोट से चीखते हुए नजर आ रहे हैं और आसपास के लोगों को देखने के बाद यह तय है कि इस घटना से वे कितने खौफ में है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्षद फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है किसी सीवर लाइन और वाटर लाइन लीकेज की वजह से ये सड़क अंदर ही अंदर खोखली हो चुकी थी। लेकिन इसकी मरम्मत आज हो रही थी और तभी यह हादसा हुआ है।

चोटिल लोग तड़पते आए नजर

खोखली सड़क की मरम्मत के बीच इस तरह का घटना वाकई दिल को खौफ में डालने के लिए काफी है क्योंकि इससे बड़ी घटना भी हो सकती थी। मरम्मत के बीच इसमें पांच लोग गिर गए और सभी को निकाला गया जिस वजह से वे चोटिल हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला और एक लड़के को निकाला गया है जो चोट से तड़पते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

@SachinGuptaUP एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 12000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 4 अगस्त 2024 को ही जारी किया गया है इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा इसके जिम्मेदार वही लोग हैं जो वह रोड पर जा रहे थे उनकी गलती ही है बाकी कोई और तो नहीं मानेंगे तो एक में कहा भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा। तो एक ने कहा दुखद घटना।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026