---Advertisement---

Viral Video:हिजाब वाली सानिया का ‘मर्दानी’ अवतार, रैप से दी घटिया समाज को खुली चुनौती, सुनकर रोंगट हो रहे खड़े

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिजाबी रैपर सानिया MQ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो महिलाओं को मर्दानी बनने के लिए कह रही हैं। सानिया MQ का रैप रोंगटे खड़े करना वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2026 12:03 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:अगर सोच में दम हो तो ग्लैमर और समाज दोनों ही झुकते हैं। ये बात मुंबई के गोवंडी की रैपर सानिया MQ यानी की सानिया कुतुबुद्दीन मिस्त्री पर बिल्कुल सटीक बैठती है। वो हिजाब पहनकर जिस तरह से रैप करती हैं उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यही वजह है कि, सानिया को गली गर्ल कहा जाता है। सानिए एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक महिलाओं को मजबूत करने के लिए रैप निकाला है। जिसमें वो गंदी सोच रखने वाले समाज को खुली चुनौती दे रही हैं। वहीं, लड़कियों को मर्दानी बनने के लिए कह रही हैं। उनका ये रैप सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि, सुनने वाले उन्हें दिल से सलाम कर रहे हैं। हिजाब पहनी एक लड़की की सोच ने समाज को हिला दिया है।

Viral Video:  हिजाब पहनी सानिया MQ  ने महिलाओं को जगाया

सानिया MQ के ‘मर्दानी बन’ रैप के वीडियो को पैपराजी viralbhayani ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सानिया ने महिलाओं पर गंदी नजर रखने वाले मर्दों की सोच पर प्रहार किया है। इसके साथ ही मर्दानी बनने के लिए कहा है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वो रैप के जरिए लड़कियों से कह रही है कि, कभी भी पीछे न हटें और अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए खुद आवाज उठाएं। वो रियल मर्दानी का मतलब समझा रही हैं। सानिया के रैप की एक-एक लाइन रोंगटे खड़ी करने वाली है। गोवंडी इलाके की झोपड़ी -झुग्गी से निकली सानिया की आवाज इंटरनेशनल लेवल पर महिलाओं को प्रेरणा दे रही है।

जानें कौन है हिजाबी रैपर सानिया MQ? 

सानिया MQ सोशल मीडिया पर समाजिक मुद्दों पर रैप करती हैं। सानिया की उम्र भले ही 19 साल है लेकिन उनकी सोच बहुत ही बड़ी है। सानिया को कुछ लोग हिजाबी रैपर भी कहते हैं क्योंकि वो हिजाब पहनकर ही वीडियो बनाती हैं। ये हिजाब गर्ल मुंबई के शिवाजी नगर की झुग्गियों में रहती है। सानिया को कविताएं लिखने का बहुत शौक है। इसी के कारण वो करण जौहर के शो ‘हुनरबाज’ के सेट तक पहुंच गई थीं। वहीं, बीबीसी भी उनका इंटरव्यू कर चुका है। इतना ही नहीं सानिया को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी दिखाया जा चुका है। वो एक झुग्गी की गुमनाक गली से निकलकर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Shakeela

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

7 Dogs

अगस्त 13, 2026

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026