---Advertisement---

Viral Video: पार्लर में ‘टोटके’ की आड़ में गंदा खेल! पकड़े जाने पर लड़कियों ने बूढ़े आदमी का खौफनाक तरीके से उतारा भूत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर आरोप है कि, वो पार्लर में लड़कियों  के पानी में नशा मिला रहा था। जिसके बाद युवतियों ने भयंकर पिटाई कर दी। ये घटना राजस्थान के चुरु की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2026 1:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  इंटरनेट पर बूढ़े आदमी को चप्पलों से पीटती युवतियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आदमी ब्यूटी पार्लर का संचालक बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि, वो पानी में कुछ नशीली चीज मिला था।  लड़कियों ने  उसे पकड़ लिया और भयंकर मारपीट कर दी। पकड़े जाने पर आरोपी भवानी शंकर खत्री ने इसे पार्लर चलाने का टोटका बताया है। ये घटना राजगढ़ सादुलपुर की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्लर मालिक की नीच हरकत कैमरे में कैद

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर Nehra Ji नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ये व्यक्ति ब्यूटी पार्लर का संचालक है। यहा काम करने वाली युवतीयों के पानी के केंपर मे नशीली दवा मिलाने के फिराक मे रहता था।युवतियों को शक हुआ तो केंपर मे से पानी पीना बंद किया ओर मोबाइल से इसका विडियो बनाया। रंगे हाथों पकडने के बाद युवतियों ने संचालक की पिटाई कर दी विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शरू कर दी।

देखें वीडियो

राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर का मामला है।’  खबरों की माने तो पार्लर में काम करने वाली लड़कियों को काफी समय से संचालक की हरकतों पर शक था। अपनी सुरक्षा के लिए लड़कियों ने पार्लर के अंदर एक गुप्त  कैमरा लगा दिया। कैमरे की फुटेज में साफ दिखा कि संचालक लड़कियों के पीने के पानी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उसमें कुछ मिला रहा था। जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो में साफ दिख रहा है कि, आदमी पानी में कुछ मिसा रहा है। ये घटना 29 जून 2026 की बताई जा रही है।

Viral Video पर पुलिस रिएकशन

पकड़े जाने पर आरोपी भवानी शंकर खत्री ने अजीब कारण बताया है कि, पार्लर का काम ठीक से नहीं चल रहा था और धंधा मंदा था। काम को दोबारा चमकाने के लिए वह पानी में पीली सरसों और गंगाजल मिलाकर ‘टोटका’ कर रहा था, उसका इरादा किसी को नशा देने का नहीं था। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के वायरल वीडियो पर थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बयान देते हुए बताया है कि, ‘पुलिस को ब्यूटी पार्लर संचालक के विरुद्ध गंभीर शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 4, 2026

High Cholesterol

जुलाई 4, 2026

Acidity

जुलाई 4, 2026

Diabetes

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026