---Advertisement---

Viral Video:’ये मुझे मार देगी’! घर में दौड़ा-दौड़कर पति को पीटती बीवी कैमरे में कैद, आदमी की हालत देख यूजर बोला ‘मर्द जात पर कलंक’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, महिला अपने पति को बेरहमी से पीट रही है। इसे पति ने ही रिकॉर्ड किया है, वो जान बचाने के लिए पूरे घर में दौड़ लगा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 14, 2025 12:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी लोगों के दिमाग से Raja Raghuvanshi Murder Case को अंजाम देने वाली पत्नी Sonam Raghuwanshi उतरी भी नहीं थी कि, सोशल मीडिया पर पति को घर में दौड़ा-दौड़कर पीटती पत्नी का वीडियो वायरल होने लगा है। इस दौरान महिला लगातार अपना फोन मांग रही है, वहीं, पति वीडियो बनाते हुए चिल्ला रहा है कि, ये मुझे मार देगी। इतना ही नहीं वो पड़ोसियों और पुलिस से भी मदद की गुहार लगा रहा है। महिला काफी गुस्से में लग रही है। वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है, लेकिन वीडियो में आदमी की बेबसी को देख एक यूजर ने उसे मर्द जात पर कलंक बता दिया है।

पति को पीटती बीवी कैमरे में कैद

पति को पीटती इस पत्नी के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में महिला लगातार अपना फोन मांग रही है, लेकिन पति नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से वो उसे घर में दौड़ा-दौड़कर हमला करती हुई दिख रही है। महिला काफी गुस्से में है वो घर में काफी तोड़फोड़ भी कर रही है। वहीं, आदमी लगातार उसे रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान पति को डर है कि, उसकी बीवी उसे मार देगी। वो पुलिस और पड़ोसियों से भी मदद चाहता है। वीडियो में सिर्फ पति ही अपनी बीवी के शोषण को बयां नहीं कर रहा बल्कि उसकी बीवी का कहना भी है कि, उसका गला दबाया गया है। ये लड़ाई क्यों हो रही है? इसका कारण तो मौजूद नहीं है लेकिन देखने वाले जरुर दंग है।

Viral Video देख यूजर्स की कांपी रुह

पत्नी के इस खौफनाक रुप के वायरल वीडियो को एक्स पर 13 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 76000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये वीडियो देखकर मेरे अंदर जो थोड़ी बहुत हिम्मत और उम्मीद बची थी आज वो भी खत्म हो गई।’ दूसरा लिखता है, ‘मर्द जात पर कलंक है तू’। तीसरा लिखता है ‘चूड़ी पहने ले पहले तू’। इस वीडियो को देख काफी सारे यूजर्स शादी के नाम से डर रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026