---Advertisement---

Viral Video: Kaavaalaa गाने पर डांस करते वक्त धड़ाम से गिरी लड़की, मज़ेदार वीडियो देख लोग बोले ‘रजनीकांत को बुलाओ’

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज़ लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज़ का कंटेंट काफी मज़ेदार होता है जिसपर लोगों की नज़र पड़ते ही वह वायरल होने लगता है। ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फ़िल्म जेलर (Jailer) ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 4:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज़ लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज़ का कंटेंट काफी मज़ेदार होता है जिसपर लोगों की नज़र पड़ते ही वह वायरल होने लगता है। ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फ़िल्म जेलर (Jailer) के वायरल गाने Kaavaalaa पर नाचती दिख रही है। मगर अचानक उस लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देख आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएँगे। 

Kaavaalaa गाने पर वायरल हुआ महिला का मज़ेदार वीडियो 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की नीले रंग की ड्रेस में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के Kaavaalaa गाने पर एक रेस्टोरेंट में डांस करती दिख रही है। लेकिन डांस करते-करते अचानक उस लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जो अब लोगों की हंसी का कारण बन रहा है। दरअसल गाने का एक हुक स्टेप करने के दौरान उस लड़की का पैर फिसल गया और वह धड़ाम से रेस्टोरेंट के फ़र्श पर गिर पड़ी। जैसे ही वह लड़की गिरी उसके आस-पास खड़े लोग उसे देखकर हंसने लगे यहाँ तक की वह लड़की भी खुद पर हंसने लगी।

वीडियो पर लोग कर रहे मज़ेदार कमेंट्स

15.5 मिलियन व्यूज़ कमा चुके इस वीडियो पर 2 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने कमेंट किये हैं। एक यूज़र ने लड़की के गिरने का मज़ाक़ उड़ाते हुए लिखा “दर्द मुझे महसूस हुआ”। एक और यूज़र ने लिखा “फ़्लोर तू सही है ना?” दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “भाई ये कितनी बार गिरी टप-टप”। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा “रजनीकांत को बुलाओ”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “ढा ढा ढा…तमन्ना भी ये स्टेप करने में असमर्थ है”। 

इसके साथ ही कई यूज़र्स लड़की की खुद का ऐसा मज़ेदार वीडियो शेयर करने के लिए तारीफ़ भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “ब्लूपर्स पोस्ट करने का साहस होना चाहिए”। दूसरे यूज़र ने लिखा “खुद का मज़ाक़ उड़ाने के लिए भी हिम्मत चाहिए”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “इस तरह का वीडियो पोस्ट करने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है. इसके लिए आपकी प्रशंसा होनी चाहिए”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026