---Advertisement---

Viral Video: ‘कोई तीर से मार रही कोई तलवार से…’ बाकी बीवीयों से तुलना कर महिला ने की अपनी तारीफ, पति ने शायराना अंदाज में किया मुंहबंद

Viral Video: पत्नी ने अपनी तारीफ करने के लिए पति से कहीं यह बात लेकिन शायराना अंदाज में पत्नी की मुंह पर पति ने कैसे ताला लगाया। आइए देखते हैं वायरल वीडियो जो वाकई काफी फनी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वायरल वीडियो को देखकर मजा तो खूब आता है और इसे कंटेंट क्रिएटर फन और एंटरटेनमेंट के लिए शेयर करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है और यूजर्स इसे काफी प्यार लुटा रहे हैं। यह सच है कि इसके अंत तक देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वायरल वीडियो में पत्नी अपनी तारीफ करते हुए पति से कहती है कि मेरी जैसी बीवी तुम्हें ढूंढने पर भी नहीं मिलेगी लेकिन यह सुनते ही पति ने शायराना अंदाज में अपनी बीवी का मुंह बंद कर दिया। वायरल वीडियो वाकई बहुत मजेदार है जहां पत्नी शॉक्ड हो जाती है तो पति हीरो बन जाता है।

पत्नी ने Viral Video में पति को अपनी तारीफ के बाद बनाया शायर

वायरल वीडियो में किचन में काम कर रही पत्नी कहती है तुम जितना परेशान मुझे करते हो मेरे जैसी बीवी पूरी दुनिया में ढूंढने से तुम्हें नहीं मिलेगी। आजकल की बीवियों को देखा है कोई तीर से मार रही कोई तलवार से मार रही है। कोई काट के ड्रम में फेंक दे रही है। कोई पहाड़ों से धक्का दे दे रही है। इस पर पति कहता है यार तुम्हारी यह बातें सुनकर मुझे एक शायरी याद आ गई कहो तो सुना दूं। यह सुनते ही पत्नी खुश हो जाती है और उसे लगता है कि शायद उसकी तारीफ हो।

वायरल वीडियो में पति ने दिया पत्नी को जोर का झटका

वहीं वायरल वीडियो में पति चौंका मारता है और वह कहता है, “जीने के लिए एक अरमान ही काफी है। दिल के कलम से लिखी हुई एक दास्तान ही काफी है और तुम्हें छूड़ी या चाकू की क्या जरूरत है हसीना मेरा कत्ल करने के लिए तो तुम्हारी जुबान ही काफी है। यह सुनते ही पत्नी को मानो झटका लगता है और वह बनाकर सिर पकड़ लेती है। उसने शायद इस शायरी का अंजाम यह नहीं सोचा होगा जो उसे सुनने को मिला। वीडियो देखकर लोग हंसते-हंसते बेहाल नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे भर भर कर प्यार मिल रहा है और वायरल वीडियो को 21000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026