---Advertisement---

Viral Video:स्विमिंग पूल बना काल! युवक के कच्छे में रेंगने लगा जिंदा सांप, जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्विमिंग पूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक के कच्छे के अंदर अचानक से सांप घुस जाता है। इसके बाद का अंजाम देख लोगों की रुह कांप रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 1:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गर्मियों में अकसर लोग स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जाते हैं और मस्ती करते हैं। लेकिन क्या हो जब ये सबसे अच्छा पल खौंफ में बदल जाए। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। पानी में नहाने के दौरान उसके कच्छे में सांप घुस गया। जिसके बाद जो उसकी वो हालत हुई जिसे देख हर कोई दंग और डरा हुआ है। ये घटना उत्तर प्रदेश के उरई की बताई जा रही है।

क्या हुआ जब युवक के कच्छे में घुसा सांप?

जालौन के इस बेहद चौंकाने वाले वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  युवक जब पूल में नहा रहा था, तभी पानी में तैरता हुआ एक सांप चुपके से उसके कच्छे के अंदर घुस गया। इसके बाद जब उसे एहसास हुआ तो वो  डर गया। लेकिन गनीमत ये रही की वहां पर उसके कुछ अच्छे दोस्त भी मौजूद थे।

देखें वीडियो

जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए युवक के अंडरवियर को धैर्य से उतरावाया और सांप को बाहर फेंका। इस मुश्किल समय में दोस्तों की समझदारी ने उसकी जान बचा ली। गर्मियों के मौसम में सांप का पानी और ठंडी जगहों पर जाना बेहद  सामान्य है। लेकिन इस दौरान अगर ये काट ले तो बड़े हादसे हो सकते हैं।

Viral Video  देख खौंफ में लोग

इस घटना के वीडियो को एक्स पर 25 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये बहुत ही खतरनाक है’। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, ‘पानी में नहाते हुए सावधान रहने की जरुरत है’। क्योंकि जरा सी लापरवाही जान ले सकती है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, वो भविष्य नें इसमें नहा सकते हैं या नहीं। इस घटना को कुछ यूजर्स नया डर अनलॉक होना कह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026