---Advertisement---

Viral Video: मां-बाप को खो चुके गरीब मासूम का दर्द सुनकर टीचर का कलेजा कंपा, देखें कैसे फिर मासूम की जिंदगी में भरा रंग?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें टीचर को अपनी जिंदगी की दर्दभरी कहानी सुना रहा है। वो बता रहा है कि, दादाजी की पेंशन आने पर ही यूनिफॉर्म बनेगी। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 13, 2026 12:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मजबूरी, बेबसी और गरीबी बच्चों का बचपना तो छीन लेती है लेकिन उनकी सच्चाई और मासूमियत अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक छोटा सा बच्चा स्कूल के अंदर टीचर को अपनी जिंदगी का दर्द सुना रहा है। जिसे जानने के बाद शिक्षक का कलेजा फट पड़ता है और वो कुछ ऐसा कर जाता है। जिसके बाद उसका वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। मासूम के माता-पिता नहीं हैं। वो अपने स्कूल की नई यूनिफॉर्म को बनवाने के लिए दादा जी की पेंशन का इंतजार कर है।

मासूम बच्चे का दर्द सुनकर पिघला शिक्षक

शिक्षिक को अपनी जिंदगी का दर्द सुनाते इस मासूम के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मासूम के द्वारा बताई जा रही बातों को लिखा है ,’ न तो पापा हैं और न ही मम्मी। नई स्कूल यूनिफॉर्म तभी मिलेगी जब दादाजी की पेंशन आएगी। तब टीचर ने चुपके से उसे एक कमीज और पैंट दे दी।

राजस्थान के हिंडन शहर के बामनपुरा स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के एक बच्चे की दिल दहला देने वाली कहानी।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चा यूनिफॉर्म लेने के लिए कितना बेबस है? माता-पिता का सिर से साया छिनने के बाद वो पूरी तरह से दादा की पेंशन पर निर्भर है। मासूम के इस दर्द को देखने के बाद शिक्षक भावुक हो गया और  अगले ही दिन नए कपड़े लेकर आया। शिक्षिक और बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक 

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शिक्षक कभी साधारण नहीं होते हैं, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘ईश्नर इस बच्चे की रक्षा करे’। तीसरा लिखता है, ‘कभी-कभी सबसे  बड़ी दौलत  इंसानियत  होती है। उस टीचर ने सिर्फ कपड़े नहीं दिए , बच्चे को इज्जत और उम्मीद दी है।’ वहीं, काफी सारे लोग इस मासूम की मदद करना चाहते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

अगस्त 2, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 2, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Sohail Khan

अगस्त 2, 2026

Health Tips

अगस्त 2, 2026

Viral Video

अगस्त 1, 2026