---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कैद हुई घड़ियाल और सांप की खौफनाक फाइट, अंत देख कांप उठेगा कलेजा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर  घड़ियाल और सांप की खौफनाक लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। वीडियो का अंत काफी चौंकाने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 1, 2026 6:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसी ही है। इसमें सांस और घड़ियाल की लड़ाई को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों जानवरों की लड़ाई का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी के भीतर एक घड़ियाल  और एक विशालकाय सांप के बीच जानलेवा लड़ाई देखने को मिल रही है। दोनों ही जीव एक-दूसरे पर जान की बाजी लगाकर हमला कर रहे हैं। लेकिन इसके अंत में कुछ ऐसा होता है जो हैरान कर देता है।

घड़ियाल और सांप की खौफनाक फाइट

इस खौफनाक फाइट के वायरल वीडियो को Animal~Beauty 🇺🇸🇺🇲 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एलिगेटर बनाम सांप टॉप शिकारी आमने-सामने। जंगल में ज़रा भी नरमी नहीं होती।’ आमतौर पर घड़ियाल को पानी का राजा माना जाता है, लेकिन इस वीडियो में सांप उसे कड़ी टक्कर दे रहा है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी के नीचे दोनों जीव एक-दूसरे को दबोचने की कोशिश कर रहे हैं। सांप ने घड़ियाल के शरीर को अपने मजबूत शिकंजे में जकड़ने की कोशिश की, तो वहीं घड़ियाल ने अपने नुकीले और भारी जबड़े से सांप पर पलटवार किया।

Viral Video यूजर्स को कर रही दंग

इस खतरनाक लड़ाई को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं। पानी के अंदर की इस जंग ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग घड़ियाल की ताकत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ सांप की हिम्मत देखकर हैरान हैं। यह वीडियो प्रकृति के उस रूप को दिखाता है जहाँ जिंदा रहने के लिए हर जीव को संघर्ष करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 1, 2026

The Traitors 2

अगस्त 1, 2026

Firozabad Viral Video

अगस्त 1, 2026

Mrunal Thakur

अगस्त 1, 2026

Acidity Treatment

जुलाई 31, 2026

MP Viral Video

जुलाई 31, 2026