---Advertisement---

Viral Video:दूल्हे के छूते ही दुल्हन के बदन में दौड़ा करंट, एटीट्यूड देख यूजर को आयी ऐश्वर्या राय की याद

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें जैसे ही लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को छूने की कोशिश करत है वैसे ही वो भड़क उठती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 19, 2026 12:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  शादियों के सीजन में दूल्हा और दुल्हन का वीडियो अकसर वायरल हो जाता है। इनकी हरकतों को लोग बहुत नोटिस करते हैं। एक ऐसा ही बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। दुल्हन के एक्सप्रेशन को देख यूजर ने उसके एटीट्यूड की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से कर दी है। दरअसल, विदाई के बाद घर ले जाते हुए दूल्हा अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ कुछ ऐसी हरकत कर देता है। जिसके कारण वो गुस्से में लाल हो जाती है। दुल्हन का अब यही रिएक्शन और दूल्हे की बेबसी देख लोग फनी कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हे के छूते ही दुल्हन को आया भयंकर गुस्सा

दूल्हा और दुल्हन के इस फनी वीडियो  को एक्स पर Sumi नाम के हैंडल से पोस्ट क्या गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जैसे ही दुल्हे ने हाथ रखा दुल्हन ने तुरंत हटा दिया। आपको क्या लगता है दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया होगा। ‘

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही दूल्हा गाड़ी में अपनी खूबसूरत बीवी को छूने की कोशिश करता है वैसे ही वो गुस्से से देखते हुए हाथ हटवा देती है। इस दौरान वो गुस्से में आग बबूला दिख रही है। लड़की के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि, उसे पति का छूना अच्छा नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ लड़की खामोशी से बीवी के इस रिएक्शन को देखता रह दाता है। अब यही घटना इंटरनेट पर काफी देखी जा रही है।

Viral Video देख दुल्हन पर भड़के यूजर्स

गुस्सैल दुल्हन के इस वायरल वीडियो को एक्स पर  19 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 71000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये अपने आप को एश्वर्या राय समझ रही है’। दूसरा लिखता है, ‘दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं है’। तीसरा लिखता है, ‘एटीट्यूड बहुत खतरनाक है’। अधिकतर लोगों को कहना है कि, लड़की को ये लड़का बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026