---Advertisement---

Viral Video: भैंसे की हिम्मत ने जंगल के राजा को बनाया कुत्ता! शिकार करने आए शेर को भैंसे ने बुरी तरह से धोया

Viral Video: सोशल मीडिया पर भैंसे और शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भैंसा बुरी तरह से जंगल के राजा पर हमला कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 16, 2025 2:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अगर कलेजे में दम और दिल में जज्बा हो तो जंगल का राजा भी दुम दबाकर भागने को मजूबर हो जाता है। Social Media पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें भैंसा बुरी तरह से शिकार करने आए शेर को मार रहा है। वो उसे उठा-उटाकर ऐसे पटक रहा है जैसे कि, वो शेर ना होकर गली का कोई मामूली कुत्ता या फिर कोई अन्य जानवर हो। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

शेर पर भारी पड़ा भैंसा

भैंसे की हिम्मत और ताकत को दिखाता ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Wildlife Uncensored नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शेर अचानक से भैंसे पर हमला करने आता है। लेकिन भैंसा उसे ऐसा सबक सिखाता है कि, जंगल के राजा को दुम दबाकर भागना पड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शेर पर भैंसा भारी पड़ रहा है और अपने मजबूत सीगों से उसकी मजबूत पकड़ और जबड़ों को फेल किए हुए है। भैंसे का गुस्सा इतना ज्यादा है कि, शेर को मैदान छोड़कर वहां से भागना पड़ जाता है।

Viral Video ने यूजर्स को किया हैरान

जिंदगी और मौत का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक रुप से जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 15 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2 लाख 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, हैरान होकर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘जंगल का राजा शर्मासार हो गया है’। दूसरा लिखता है, ‘शिकारी खुद शिकार हो गया’। तीसरा लिखता है, ‘शेरों का जानी दुश्मन जंगली भैंसा होता है’।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026