---Advertisement---

Viral Video: ‘ये भी मुख्यमंत्री…’! कथा सुनाते-सुनाते अचानक सड़कों पर उतरे पंडित Dhirendra Shastri, ई -रिक्शा चालाक को ऐसे दी सलाह

Viral Video: पंडित Dhirendra Shastri का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह ई-रिक्शा चालक को सलाह दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2024 3:29 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2024 4:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कथावाचक और धर्म गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। यही वजह है कि, बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) खबरों में अकसर बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर पंडित (Dhirendra Shastri) की वीडियो क्लिप वायरल होती रहती है। इन्हें देखने के बाद यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं देते हैं। बाबा का एक ऐसा ही वीडियो फिर चर्चा में आ गया है। इसमें वह सड़क पर पहुंचे हुए हैं और एक ई-रिक्शा चालक से लाइंसेस के बारे में पूछ रहे हैं। इस दौरान वह यातायात के नियम को भी समझाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर बाबा को भविष्य का मुख्यमंत्री तक बताने लगा।

पंडित (Dhirendra Shastri) ने ई-रिक्शा चालक को रोका

इस Viral Video को खुरपेंच नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि, “बाबा एक ई-रिक्शा चालक को रोके हुए हैं और नाम पूछते हुए बोल रहे हैं कि “रईस खान चंद्र नगर के रहने वाले हो..कब से गाड़ी चला रहे हो.. इसके साथ ही वह ई-रिक्शा चालक से लाइसेंस के बारे में पूछते हैं। चालक बताता है कि, उसके पास लाइसेंस नहीं है..बाबा बोलते हैं पहले लाइंसेस लो फिर चलाओ.. मदिरा पीकर मत चलाना और 6 से ज्यादा लोगों को मत बैठाना।” इतना ही नहीं बाबा चालक को उसकी जिम्मेदारियों के बारे में भी बता रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे खूब प्रतिक्रियाएं

बागेश्वर धाम सरकार का जैसे ही लोगों ने वीडियो देखा वह खुलकर प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर लिखता है कि, “ये भी एक दिन मुख्यमंत्री जरुर बनेगा”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “और कितना विकास चाहिए, घर में विकास पैदा कर दिया।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, बन चुके हम विश्व गुरु।

बाबा के वीडियो पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो को 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026