---Advertisement---

Viral Video: साथी को बचाने के लिए बैल ने किया कुछ ऐसा जो मानवता को कर दे शर्मशार! 440 वोल्ट करेंट की भी नहीं की परवाह, देखें अंजाम

Viral Video: वायरल वीडियो में बैल ने अपने साथी की रक्षा करने के लिए जो किया वह देखकर आप चौंक जाएंगे जहां शख्स सिर्फ वीडियो बना रहा था। देखें वीडियो में क्या हुआ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2025 4:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जानवर अगर इंसान की तरह हरकत करने लग जाए तो यह निश्चित तौर पर शॉकिंग होता है। वह भी अगर एक जानवर दूसरे जानवर की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करें और सामने खड़ा इंसान वीडियो बनाते रहे तो यह निश्चित तौर पर मानवता को शर्मशार कर देने के लिए काफी है। एक ऐसा ही Video सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और यह आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि कभी-कभी इंसानियत पर जानवर के कारनामे में भारी पड़ जाते हैं। वायरल वीडियो में बैल को बचाने के लिए साथी बैल ने अपनी जान की परवाह नहीं की।

बैल ने Viral Video में साथी की रक्षा करने के लिए की हदें पार

X चैनल से शेयर इस वायरल वीडियो के साथ कैपश्न में कहा गया, “एक जानवर दूसरे जानवर की जान बचा रहा है और इंसान वीडियो बना रहे हैं। 440 वोल्ट का करंट दौड़ती तार पर टूटी पड़ी थी एक गोवंश को करंट लगा दूसरा दौड़कर बचाने पहुंचा उसे भी करंट का एक झटका लगा लेकिन दूसरे की जान बचा ली।” वीडियो को जारी करते हुए बताया गया है कि कैसे गोवंश अपने साथी को बचाने के लिए करंट का झटका भी सह लेता है लेकिन दूसरे की जान बचाकर ही राहत की सांस लेता है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने निकाली भड़ास

Viral Video में करंट लगने के बाद भी बैल ने जिस तरह से अपनी साथी की रक्षा की वह इंसानियत को झकझोर कर रख सकता है जो सिर्फ खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उस शख्स पर भड़ास निकाल रहे हैं जो सिर्फ वीडियो बना रहा था। लोगों का कहना है कि जानवरों में कलयुग के इंसानों से ज्यादा दिमाग होता है जो अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। कुछ लोग इंसान से बढ़कर जानवर को बता रहे हैं और उनका कहना है कि इंसान सिर्फ वीडियो बनाना पहले जानता है।

@Abhimanyu1305 x से इमोशनल वीडियो को शेयर किया गया है जिस पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे 30 जून को जारी किया गया था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026