---Advertisement---

Viral Video: गाय को बचाने ने के लिए ट्रेन ड्राइवर ने झोंकी ताकत, देखें कैसे मौत के छक्के छुड़ाते हुए गौ माता को दिया जीवन दान?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो गाय को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। वीडियो का अंत मन को सुकून देने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2025 3:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं वायरल होती रहती हैं। जिन्हें देखकर मन काफी विचलित होता है। ऐसा बहुत ही कम होता है जब कोई घटना या फिर वीडियो मन को सुकून दे। आज का वीडियो इंसानियत को दिखाता हुआ है। इसमें एक ट्रेन ड्राइवर ने पटरी पर रेल के आगे-आगे दौड़ रही गाय को बहुत ही दिमाग लगाकर बचाया। एक पल तो ऐसा लगता है कि, शायद अब गौ माता ट्रेन के नीचे आ जाएंगी। लेकिन तभी चमत्कार होता है।

गाय को बचाने के लिए ट्रेन ड्राइवर ने उठाया बड़ा कदम

ये मानवता दिखाता Viral Video सोशल मीडिया पर Richa नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,”Respect for driver इतनी इंसानियत होनी चाहिए सब में…सिर्फ इंसान होना काफी नहीं है इंसान के अंदर इंसानियत का होना भी जरुरी है।”

Watch Video

वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गाय अचानक से ट्रेन के ट्रेक पर आ जाती है और पीछे से ट्रेन आ रही होती है। गाय को बचाने की ड्राइवर काफी कोशिश कर रहा है। वीडियो के अंत में वो कामयाब हो जाता है और ये घटना वायरल हो जाती है।

Viral Video यूजर्स को खूब आ रहा पसंद

गाय को बचाने वाली इस वायरल वीडियो को एक्स पर 15 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।वहीं, तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मानवता से ही माधव प्रसन्न होते हैं,,सेवा परमो धर्म’ । दूसरा लिखता है, ‘इंसानियत ही वो पहचान है जो हमें सच में इंसान बनाती है’। तीसरा लिखता है, “ड्राइवर के पास इंसानियत थी सैल्यूट है ड्राइवर को।” ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026