---Advertisement---

Viral Video: पंगा! जंगल में मंगल करने आए पर्यटकों पर आफत बनकर टूटा जिराफ? देखें कैसे जान के पड़े लाले

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जिराफ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पर्यटकों को दौड़ा रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स खौफ में हैं। घटना का वीडियो विचलित करने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 19, 2025 6:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल सफारी का लगभग सभी को शौक होता है। लेकिन जंगली जानवरों के कारण वह अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं। आज के इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें एक जिराफ ने जंगल घूमने आए पर्यटकों की जमकर क्लास लगा दी। वह उनके पीछे ऐसा दौड़ा, जिसकी वजह से उनकी जान के लाले पड़ गए। जंगल के अंदर जाना कितना भारी पड़ सकता है? ये आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिलने वाला है।

पर्यटकों को जिराफ ने दौड़ाया

Social Media पर एक वायरल वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक बड़ा जिराफ पर्यटकों की गाड़ी के पीछे दौड़ रहा है।

Watch Video

इस दौरान वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस विशालकाय जानवर के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। गाड़ी चला रहे चालक को इस बात का बहुत अच्छे से एहसास है कि, अगर उनकी गाड़ी जरा भी धीरे हुई तो वह, नहीं बचेंगे। इसलिए वह जी जान से खुद की जान को बचाने में लगे हुए हैं। इस वीडियो को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। ये घटना कब और कहां की है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन ये काफी विचलित करने वाला है। वीडियो के अंत में पर्यटक इस विशालकाय जिराफ से अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाते हैं।

Viral Video ने यूजर्स को चौंकाया

जंगल में घूमने गए इन पर्यटकों के साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की रुह कांप रही है। इस वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है। वीडियो पर अब तक 29000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स् की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, जिराफ क्या पागल हो गया है? दूसरा लिखता है, जिराफ इनसे नहीं जीत सकता है। तो वहीं, कुछ लोगों को हॉलीवुड फिल्मों की याद आ गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026