Viral Video: ‘अंकल घर पहुंचा दो…’ नशे में धुत लड़की ने कहा कुछ ऐसा, देखें कैब ड्राइवर की क्यों लोग ठोक रहे सलामी

Viral Video: वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां कैब ड्राइवर लड़की की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए नशे में होने के बावजूद कुछ ऐसा करता है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Viral Video

Viral Video: कुछ वायरल वीडियो ऐसे होते हैं जो आपका दिल जीत लेते हैं और इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है। जहां एक कैब ड्राइवर से नशे में धुत लड़की घर पहुंचाने की बात करती है और इसके बाद उस ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया जो आपका दिल जीत लेगा। वायरल वीडियो वाकई काफी खूबसूरत है और इसे अंत तक देखने के बाद आप भी कायल हो जाएंगे।

कैब ड्राइवर की दरियादिली Viral Video को बना रहा खास

जहां तक इस वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि कैब में बैठी हुई लड़की खुद यह बताती है कि वह नशे में है और उसे घर पहुंचा दे। वीडियो में लड़की कहती है कि अंकल मुझे घर अच्छे से पहुंचा दो जिस पर ड्राइवर कहता है कि सुरक्षित महसूस करो मुझे पता है कि तुम नशे में हो। मैं तुम्हें घर ले जा रहा हूं। इसके साथ ही ड्राइवर यह भी वादा करता है कि वह घर में किसी को नहीं बताएगा।

वायरल वीडियो को लेकर क्या बोल रहे कैब ड्राइवर की तारीफ में यूजर्स

वायरल वीडियो में ड्राइवर उस लड़की की मां से भी बात करते हुए एक नजर आता है और बताता है कि वह उसे घर पहुंचा देगा। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नशे में धुत लड़की को वह सुरक्षित तरीके से उसके घर के दरवाजे तक छोड़ता है और बाहर से दरवाजा भी बंद कर देता है। daily.bharat.news इंस्टाग्राम से जारी वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहा है। वीडियो को देखकर लोग क्या ड्राइवर को रियल मैन और हार्ड वर्किंग बता रहे हैं। इस वीडियो को सबसे खूबसूरत बता रहे हैं।

Exit mobile version