---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर सगाई का वीडियो वायरल, लोग बोले ‘स्क्रिप्टेड’ है, लेकिन सच्चाई आपको सोचने पर मजबूर कर देगी

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक माता-पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो मेट्रो स्टेशन पर ही बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड से रोका कर रहे हैं. अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 7, 2026 12:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर माता-पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो अपने बेटे को रंगे हाथों गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लेते हैं और जबरन रोका करा देते हैं. इस तरह के दावे के साथ ये वीडियो वायरल किया जा रहा है. जिसके कारण कुछ लोग इसे फेक और स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. अगर आपको भी इस घटना का ये छोटा सा क्लिप मिला है तो इसकी पूरी सच्चाई जान लीजिए. क्योंकि इस रोका सेरेमनी का एक और अन्य वीडियो सामने आया है. जिसमें कहानी कुछ और ही नजर आ रही है. ये घटना कुछ लोग रियल बता रहे हैं और पूरे मामले का अगला वीडियो दिखा रहे हैं.

मेट्रो स्टेशन पर मां ने बेटे का गर्लफ्रेंड से जबरन कराया रोका

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर Ramesh Tiwari नाम के एक्स हैंडल से 7 फरवरी को पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मां ने मेट्रो स्टेशन पर जब बेटे को गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़ा सीधे रोका कर दिया..एक बार में ही बेटे की समस्या खत्म कर दी ,अब बहाने बना कर मिलने का झंझट खत्म.

‘ वीडियो में देखा जा सकता है कि, माता-पिता अपने बेटे के साथ मौजूद लड़की को पकड़ते हैं और सगाई की सारी रस्में बांगुर नगर मेट्रो स्टेशन  महाराष्ट्र में ही पूरा कर देते हैं. इस दौरान लड़का कह रहा है कि, इससे बेइज्जती होगी. तभी लड़के की मां कहती है कि, तू इसे ऐसे लेकर घूम रहा है.ये भी तो बेइज्जती है. इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ फेक बता रहे हैं.

Viral Video का क्या है सच?

जब ये  मेट्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस घटना का एक और अन्य क्लिप वायरल होने लगा.

इसके कैप्शन में लिखा है, “पकड़ा नहीं गया. ये रोका करने वह आए लेकिन लड़की के घर वाले मने नहीं..ना उसने घर पर बुलाया उनको..तो लड़की मेट्रो स्टेशन पर आई। वहीं उसका रोका कर दिया.. पूरी वीडियो देखे.. आधी अधूरी जानकारी ना दें.. पार्ट 1 ये है..आपने इस से आगे का पोस्ट कर के..कहानी बना दी.”  वीडियो में यही होता हुआ भी दिख रहा है. फिलहाल अभी भी कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इन माता-पिता को सलाम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026