---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन के अंदर सुहागरात का सेटअप! प्राइवेसी के चक्कर में कपल ने पार की हदें, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें सुहागरात का बिस्तर सजा हुआ है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। कुछ लोग सर्विस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ एजेंसी का नाम पूछ रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2026 1:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन के अंदर सजे सुहागरात के बिस्तर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को देख कोई सर्विस की तारीफ कर रहा है तो कोई उस एजेंसी का पता मांग रहा , जिसने फूलों से सुहागरात का बिस्तर सजाया है। इंटरनेट पर वैसे तो आए दिन अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन ये काफी हटकर है। इस वीडियो में एक कपल ने चलती हुई ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी प्राइवेट केबिन को पूरी तरह से एक ‘हनीमून सुइट’ में बदल दिया है। कमरे को फूलों और गुब्बारों से इस तरह सजाया गया है, जैसा आमतौर पर शादी की पहली रात के लिए किसी घर या होटल के कमरे को सजाया जाता है।

ट्रेन में सजा सुहागरात का बिस्तर

ट्रेन में सजे सुहागरात के बिस्तर के वायरल वीडियो को locopilot_shrawan नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जब छुट्टी कम हो और पहाड़ दूर हों… तब 1st AC ही Honeymoon Suite बन जाता है! ‘वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर बने दो सीटों वाले प्राइवेट कूपे को कैंडल और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया है।

देखें वीडियो

बिस्तर पर चारों तरफ गुलाब के फूलों की पंखुड़ियाँ बिखरी हुई हैं।कूपे की दीवारों पर लाल और सफेद रंग के गुब्बारे लगे हैं।दीवार पर ही फूलों की मदद से “I Love You” लिखा हुआ है।कमरे में कुछ नकली मोमबत्तियां और हैंगिंग लाइट्स भी लगाई गई हैं, जो पूरे माहौल को एक रोमांटिक बेडरूम जैसा लुक दे रही हैं।माना जा रहा है कि किसी पैसेंजर ने अपनी शादी या एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए अपने पार्टनर को यह अनोखा सरप्राइज दिया होगा। फिलहाल ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

Viral Video देख क्या बोले यूजर्स?

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस पर लाखों व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। कुछ लोग प्राइवेसी को लेकर खतरनाक बता रहे हैं तो कुछ इसे बेहद रोमांटिक बता रहे है। इस वीडियो को देख यूजर्स गु्स्सा भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि, ट्रेन के अंदर इस तरह की चीजें करना सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026