---Advertisement---

Viral Video: एजाज खान ने खुद को बताया ‘सबका बाप’ तो भिड़ गया यह इनफ्लुएंसर, मुंबई की सड़क पर हुई गुत्थम-गुत्थी देख लोगों ने पकड़ा माथा

Viral Video: क्या वाकई मुंबई की सड़क पर एजाज खान और राजवीर सिसोदिया की लड़ाई हो गई है। आखिर इस वीडियो की क्या है सच्चाई जिसने लोगों के दिमाग को घुमा दिया है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 5:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एजाज खान की लड़ाई अक्सर सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बनती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जहां इस बार वह इनफ्लुएंसर राजवीर के साथ भिड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग मजे लेने में पीछे नहीं है लेकिन क्या आपको पता है जिसका एक क्लिक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं इस लड़ाई के वीडियो को देखने के बाद लोग इसे ड्रामा बताने लगे। वहीं इसकी सच्चाई क्या है आइए जानते हैं।

Viral Video को देखने के बाद क्यों एजाज खान आए चर्चा में

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एजाज खान और राजवीर सिसोदिया एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। इस दौरान दोनों चैलेंज करते हुए दिखाई देते हैं। कहा जा रहा है कि एक पॉडकास्ट में एजाज खान ने खुद को समय रैना, एल्विश यादव और राजवीर जैसे हस्तियों के बारे में बात करते हुए सबका बाप खुद को बताया। इसकी वजह से मुंबई पहुंचे दोनों के बीच झड़प देखी जा सकती है। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों का कहना है कि आए दिन उनकी लड़ाई हो ही जाती है तो कुछ लोग इसे सिर्फ लाइमलाइट का ट्रिक बता रहे हैं।

एजाज खान के वायरल वीडियो की सच्चाई जान लोगों ने किया ट्रोल

एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को शेयर कर आधी अधूरी बात बताई। इस दौरान उन्होंने यूट्यूब पर इसका पूरा वीडियो शेयर किया है जिसमें शुरुआत में दोनों की लड़ाई होती है लेकिन बाद में वह एक दूसरे के गले मिल जाते हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा एजाज भाई हर जगह क्यों लात खाने वाले काम करते हो तो एक ने कहा हर 2 महीने पर आ जाता है। एक यूजर ने लिखा फेक है तो एक ने कहा स्क्रिप्टेड है। एक ने लिखा 50 रुपये ओवर एक्टिंग का काट।

वायरल वीडियो से हटकर लोग एजाज खान पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं है और इसे पीआर ट्रिक बता रहे हैं। घर के क्लेश x चैनल से इस वीडियो को 25000 व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026