---Advertisement---

Viral Video: पत्नी पीड़ित पति! बीवी संग लड़ाई पर रो रहे पति से दोस्त ने पूछा कारण, जवाब सुन उड़ गए तोते

Viral Video: पति और पत्नी की लड़ाई का मजेदार वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2024 6:31 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीवियों से परेशान अकसर लोगों के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। ये अपनी पत्नी के द्वारा कराए जा रहे घर के कामों से दुखी होते हैं। वैसे ऐसा कम ही देखने को मिलता है लेकिन, इस तरह ही घटनाओं पर केंटेन्ट क्रिएटर्स वीडियो बना लेते हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पत्नी पीड़ित आदमी बीवी से लड़ाई होने की वजह से रो रहा है। इसका कारण जब दोस्त पूछता है तो उसके भी होश उड़ जाते हैं।

पत्नी पीड़ित पति का दुख सुन दोस्त के उड़े होश

इस Viral Video को feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी बैठकर रो रहा होता है। तभी उसका दोस्त आता है और कारण पूछता है। इस पर वह जवाब देता है कि, बीवी से 10 दिन से लड़ाई चल रही है और आज इस लड़ाई का ये आखिरी घंटा है। इस पर दोस्त पूछता है तो क्या हुआ ? इस पर पीछे से आवाज पत्नी की आती है और वह बोलती है कि, 10 दिनों से बाथरुम में कपड़े पड़े हैं, इन्हें जाकर धो लो। पति और पत्नी के इसी जवाब को सुनकर दोस्त सन्न रह जाता है और ये वीडियो वायरल हो जाता है। अब ये तेजी से फैल रहा है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कपड़ों के साथ बर्तन भी धो लेना भाई जान”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “अब 10 दिन का वसूल होगा”। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026