---Advertisement---

Viral Video: 2 बच्चों के अब्बा और उसकी गर्लफ्रेंड का पत्नी ने पीटते हुए निकाला जुलूस, लोगों को आयी अरमान मलिक की याद

Viral Video: पति की गर्लफ्रेंड को पत्नी ने परिजनों संग जमकर पीटा। घटना का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2024 12:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिज अफेयर एक आम सी बात हो गई है। पति -पत्नी के बीच में जब वो आ जाता है तो रिश्ता खराब के साथ ही गृहस्थ जीवन भी बिगड़ जाता है। ये सबकुछ जानते हुए भी लोग ये करते हैं। खुलासा होना पर अकसर पति और पत्नी के बीच किसी तीसरे की वजह से मारपीट होती है। कभी-कभी तो तीसरे की पिटाई भी हो जाती है। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने धोखेबाज पति से परेशान हो चुकी थी, उसने परिजनों के साथ मिलकर अपने पति की गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर ये ड्रामा हुआ, जिसे किसी ने कैमरे में कैद कर लिया।

पति की प्रेमिका को पत्नी ने परिजनों के साथ जमकर पीटा

इस मारपीट के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ महिलाएं और पुरुष एक लड़की को सड़क पर खींचते हुए लेकर जा रहे हैं। इस दौरान महिला ने लड़की के बाल पकड़े हुए हैं। वीडियो में काफी चिल्लाने की आवाज भी सुनी जा सकती है। बीच सड़क पर इन लोगों के हाथ में डंडा भी दिख रहा है।

वीडियो में कुछ महिलाएं एक लड़की के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार कर रही है। ये मारपीट बारिश में हो रही है। वीडियो के साथ लिखे पोस्ट से पता चलता है कि, ये मामला एक्स्ट्रा मैरिज अफेयर का है। वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “विवाहेतर संबंध कलेश दो बच्चों के पिता का अन्य महिला से संबंध, जब उसकी पत्नी को यह बात पता चली तो वह अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंची और पति की कथित प्रेमिका की पिटाई कर जुलूस निकाला।” ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

Viral Video को देख यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस मारपीट के वीडियो को 11 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, “यहां एक नहीं मिल रही है और ये अरमान मलिक बनकर घूम रहा है।” इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, “लड़की की सारी गलती नहीं है उस आदमी को भी पीटना चाहिए था।” इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026