---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में महिला ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम , लेकिन लोको पायलट ने नहीं की मदद! जानें रेलवे का रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यात्रियों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि, महिला की तबियत बिगड़ रही थी लेकिन लोको पायलट ने ट्रेन नहीं रोकी। जिसके काण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 1:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ट्रेन के अंदर घटि एक बेहद दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रियों के द्वारा लोको पायलट पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि, उसने महिला की तबियत बिगड़ने के बाद भी रेल नहीं रोकी , जिसके कारण वो मर गई।  ट्रेन में किसी यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय पर मदद ना मिलना और उनकी मृत्यु हो जाना एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला है। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ तो रेलवे की तरफ से रिएक्शन सामने आया है।

क्या हुआ जब चलती ट्रेन में महिला ने तोड़ा दम?

चलती रेल में मरी महिला के वायरल वीडियो को Sarfaraz Zain नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की पूरी जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई, लेकिन आरोप है कि समय पर ट्रेन नहीं रोकी गई न ही तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। यदि यह सही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Train no 12216 Bandra To Delhi।’ इस घटना ने इस पूरी व्यवस्था और सफर की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। आरोप है कि चलती ट्रेन में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई, वह दर्द से तड़पती रही, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसे समय पर न तो चिकित्सा सहायता मिली और न ही ट्रेन को रोका गया। आखिरकार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उस महिला ने दम तोड़ दिया। इस दौरान महिला के साथ उसका 18 साल का बेटा था। वीडियो में दिख रहे यात्रियों ने इस खौफनाक सच को उजागर किया है।

Viral Video पर रेलवे का रिएक्शन

इस घटना का वीडियो वायरल होने पर DRM Vadodara की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। जिसमें लिखा गया है कि, ‘महोदय, यात्री की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर हमें गहरा खेद है। ट्रेन नंबर 12216 के स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार, वडोदरा जंक्शन पर एक यात्री को मेडिकल मदद की ज़रूरत थी। जब यह जानकारी मिली, तब ट्रेन भरूच जंक्शन पार कर चुकी थी और अगला तय स्टॉप वडोदरा था।

इसके बाद, TTE ने बताया कि यात्री की हालत तेज़ी से बिगड़ रही थी। इसलिए, ट्रेन के वडोदरा पहुँचने से पहले ही इटोला (ITA) में एक अन-शेड्यूल्ड स्टॉप की व्यवस्था की गई, जहाँ पहले से ही 108 एम्बुलेंस का इंतज़ाम कर लिया गया था। इटोला पहुँचने पर, यात्री को तुरंत आगे के मेडिकल इलाज के लिए एम्बुलेंस में शिफ्ट कर दिया गया।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026