---Advertisement---

Viral Video: वाह रे सशक्त नारी! बीच सड़क पर Ola Cab ड्राइवर को महिला ने दौड़ा-दौड़ा कर लातों से पीटा, जानें हरकत देख पुलिस ने क्या किया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, वह Ola Cab ड्राइवर को बीच सड़क पर पीट रही है। महिला की शर्मनाक हरकत को देख यूजर्स को गुस्सा आ गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 24, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क पर लातों और थप्पड़ों से पीटती इस महिला को जिसने भी देखा वो चौंक गया। इसके साथ ही यूजर्स गुस्से से फूट पड़े। दरअसल, ये महिला Ola Cab ड्राइवर को इसलिए बेरहमी से पीट रही है क्योंकि उसकी फ्लाइट छूट गई और उसने सारा ठीकरा ड्राइवर के सिर पर फोड़ दिया है। इसके साथ ही वह बीच सड़क पर ड्राइवर को लातों और थप्पड़ों से पीटने लगी। महिला की इस हरकत पर बेचारा आदमी कुछ रिएक्शन देने की जगह जान बचाने के लिए यहां से वहां दौड़ता रहा, लेकिन महिला ने फिर भी उसे नहीं छोड़ा। ये वायरल वीडियो शर्मनाक है।

Ola Cab ड्राइवर को महिला ने बेरहमी से पीटा

महिला के द्वारा Ola Cab ड्राइवर की पिटाई के इस Viral Video को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “यह अधिकार प्राप्त और सशक्त महिला अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए समय पर घर से नहीं निकली और उसकी फ्लाइट छूट गई। लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय वह इस Ola cab ड्राइवर पर अपना गुस्सा निकाल रही है। इन कैब ड्राइवरों की ज़िंदगी हमेशा महिला यात्रियों की दया पर निर्भर रहती है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, Mumbai Airport के इस वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। इस दौरान बेचारा आदमी जान बचाकर भाग रहा है। लेकिन महिला उसे मारती जा रही है।

Viral Video पर पुलिस ने दिया रिएक्शन

महिला के द्वारा आदमी को पीटने के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 23 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 44000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस घटना के वीडियो पर
Mumbai Traffic Police ने रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही कहा कि, इस मामले की नजदीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें। इस वीडियो को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये महिला दोषी है इसे जेल में डालो’। दूसरा लिखता है कि, “Ola cabs तुझे कितनी बार कहा है कि महिलाओ के लिए सिर्फ महिला ड्राइवर की अनुमति दें.. एक महिला पुरुष ड्राइवर को झूठे केस लगवा दे सकता है ऊपर से सड़क में पिटेगा भी तो पुलिस मुखदर्शन से देखता ही रहेगा, देखो महिला को गाली के साथ पीटने दिया जा रहा है, पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठे है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026