Viral Video: बहादुरी और हिम्मत उम्र या फिर कद की मोहताज नहीं होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इसमें एक नाबालिग मासूम बच्ची लिफ्ट में फंसी दो नन्हीं बच्चियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। लड़की की इस बहादुरी को देख हर कोई दंग है। जिस तरह से उसने लिफ्ट में फंसे मासूम बच्चों को बचाया है, ऐसी हिम्मत दिखाते हुए बड़े भी सौ बार सोचते हैं।
लिफ्ट में फंसे मासूम बच्चों को बचाने के लिए नाबालिग ने झोंकी ताकत
बहादुरी से भरा वायरल वीडियो ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, तीन बच्चे लिफ्ट के अंदर हैं जैसे ही ये खुलती है बड़ी बच्ची तो बाहर निकल आती है लेकिन छोटे-छोटे बच्चे इसमें फंस जाते हैं।
View this post on Instagram
मामले की गंभीरता को समझते हुए नाबालिग लड़की हिम्मत और अक्ल लगाते हुए लगभग बंद हो चुकी लिफ्ट को खोलने में लग जाती है। तमाम कोशिश के बाद फाइनली वो बच्चियों को बचाने में कामयाब हो जाती है। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। अब यही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video देख यूजर्स कर रहे सलाम
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख 65 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भारत रत्न की ये असली हकदार है’। दूसरा लिखता है, ‘इसीलिए बड़ी बहन को मां का दर्जा दिया गया है’। तीसरा लिखता है, ‘ये लड़की तो बहुत हिम्मत वाली है’।
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें?
गगनचुंबी इमारतों में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लिफ्ट का बीच में बंद होने एक आम बात है। लेकिन कभी-कभी ये स्थिति बहुत ही गंभीर रुप ले लेती है। अगर आप भी इसमें फंस जाएं तो निकल सकते हैं।
1-लिफ्ट का दरवाजा जबरन खोलने की गलती ना करें ये कभी भी चल सकती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
2-पैनिक होकर बार-बार बटन दबाने से बचें।
3-स्थिति बिगड़ने पर भारत के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके मदद बुला सकते हैं।
4-लिफ्ट में लगे अलार्ट बटन को दबाएं।
5-लिफ्ट खुलवाने के लिए 800-103-0055 नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।






