---Advertisement---

Fog Alert 12 Nov 2025: उत्तराखंड में बर्फीली हवाएं बढ़ाएगी परेशानी, तो इन राज्यों में घना कोहरा शीतलहर का डबल अटैक; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 12 Nov 2025: यूपी से लेकर बिहार तक और झारखंड से लेकर बंगाल तक, ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 11, 2025 6:45 अपराह्न

Fog Alert 12 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 12 Nov 2025: यूपी से लेकर बिहार तक और झारखंड से लेकर बंगाल तक, ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में जबरदस्त कमी देखी जा रही है। शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है। राजधानी दिल्ली में तो आलम यह है कि सुबह के वक्त इतनी तेज हवाएं चलती है मानो तूफान आ गया है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर बर्फीली हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में बर्फीली हवाएं बढ़ाएगी परेशानी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बर्फीली हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तारखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, समेत कई जगहों पर बर्फीली हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग की तरफ से ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 11 से 15 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी – Fog Alert 12 Nov 2025

ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा; हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा, असम और मेघालय, उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्का कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा 12-13 नवम्बर के दौरान मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है, तथा 13-15 नवम्बर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026