---Advertisement---

कल का मौसम 1 May 2025: Haryana, Punjab में तेज बारिश, तूफान बिगाड़ेगी खेल, तो पहाड़ों पर बर्फबारी के अलर्ट से श्रद्धालुओं में टेंशन; जानें उत्तर भारत का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 1 May 2025: महीना बदलते ही मौसम ने एक बार फिर जोरदार करवट ली है। कई राज्यों में विभाग ने आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2025 6:04 अपराह्न

कल का मौसम 1 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 May 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूर्ण रूप से बदल गया है, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून से पहले ही एक बार फिर आईएमडी ने कई राज्यों में बिजली गिरने, आंधी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई जिलो में विभाग ने आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मालूम हो कि आज से चारधाम की यात्रा शुरू हो गई है, लेकिन विभाग के अलर्ट ने श्रद्धालुओं की टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 1 May 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Haryana, Punjab में कल का मौसम 1 May 2025 कैसा रहेगा?

महीना बदलते ही मौसम ने एक बार फिर जोरदार करवट ली है, जहां एक तरफ कुछ दिनों से लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन अब गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं अगर हरियाणा में कल का मौस की बात करें तो विभाग ने अंबाला, भिवानी फरीदाबाद, गुरूग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में विभाग ने आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब में कल का मौसम 1 May 2025 की बात करें तो आईएमडी ने अबोहर, अमृतसर, बटाला, लुधियाना, चंडीगढ़, फरीदकोट समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, साथ ही बारिश के दौरान लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के अलर्ट से श्रद्धालुओं में टेंशन

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। मालूम हो कि उत्तराखंड में होने वाले चार धाम यात्रा भी शुरू हो गई है, वहीं 2 मई को केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे, लेकिन उससे पहले ही आईएमडी ने यहां पर बारी बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक चिंता का विषय है। इसके अलावा हिमाचल के भी कई जिलों में विभाग ने बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

उत्तर भारत में कल का मौसम 1 May 2025 कैसा रहेगा?

पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, राजस्थान में भी भयंकर गर्मी के बाद एक बार फिर लोगों को राहत मिलने वाली है, क्यों आईएमडी ने कई जिलों में बारिश की संंभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार में भी भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झारखंड और यूपी में भी विभाग ने तूफान और आंधी की भयंकर चेतावनी जारी कर दी गई है।

Delhi, Patna, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची31°C19°C
लखनऊ35°C24°C
कोलकाता32°C24°C
बेंगलुरू33°C21°C
दिल्ली36°C25°C
जयपुर39°C26°C
पटना34°C24°C
गुरूग्राम35°C27°C
भोपाल43°C25°C
मुंबई35°C27°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026