---Advertisement---

कल का मौसम 19 April 2025: ध्यान दें! Bihar, Jharkhand में ओलावृष्टि, बारिश से भयंकर तबाही, तो Uttarakhand में लैंडस्लाइड की चेतावनी; जानें Delhi का मौसम

कल का मौसम 19 April 2025: बिहार में तो इस आसमानी आफत ने 80 से अधिक जिंदगियां निगल गई है, वहीं एक बार मौसम का रौद्र रूप दिखने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2025 6:55 अपराह्न

कल का मौसम 19 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 April 2025: कश्मीर से लेकर कन्यकुमारी और बिहार से लेकर उत्तराखंड तक मानसून से पहले ही मौसम की आंंख मिचौली चालू हो गई है। बता दें कि अप्रैल के महीने में पहाड़ों पर लैंडस्लाइड तो मैदानी इलाकों में आंधी बारिश का कहर दिख रहा है जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, सबसे बड़ी बात है कि लगातार बारिश, आंधी के कारण लगातार फसले खराब हो रही है। एकड़ के एकड़ गेंहू बर्बाद हो गए है। वहीं अगर कल का मौसम कल का मौसम 19 April 2025 की बात करें तो आईएमडी ने बिहार झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ल समेत कई जिलों में आंधी, बारिश, भूस्खलन व तूफान का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर अपडेट।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 19 April 2025 कैसा रहेगा?

सबसे ज्यादा जहां मौसम का मिजाज बदल रहा है, वह है बिहार और झारखंड राज्य बता दें कि बिहार में तो इस आसमानी आफत ने 80 से अधिक जिंदगियां निगल गई है, वहीं झारखंड में बीते कुछ दिनों से तो दिन में एक बार आंंधी, बारिश आ ही जा रही है। इसी बीच एक बार फिर इन दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए विभाग ने बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो बोधगया, बक्सर, सासाराम, आरा, पटना समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो बोकारोंं, टााटा, जमशेदपुर रांची समेत की जगहों पर स्थिति कमोबैश ऐसी ही रहने वाली है।

Uttarakhand में लैंडस्लाइड की चेतावनी से घबराएं स्थानीय निवासी

आईएमडी ने एक बार उत्तराखंड के कई जगहों पर एक बार फिर भयंकर अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मालूम हो कि इससे पहले चमोली में भयंकर बारिश, आंधी के कारण घरों में पानी घुस गया था, तो वहीं कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण गाड़ियां मलबे में दब गई थी। वहीं अगर कल का मौसम की बात करें तो अलमोड़ा, केदारनाथ बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जगहों पर विभाग ने तूफान, बिजली, ओलावृष्टि, तेज़ सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 19 April 2025 की बात करें तो एक फिर दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, यानि दिल्लीवासियों को गर्मी स थोड़ी राहत मिल सकती है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम39°C25°C
रांची32°C23°C
लखनऊ35°C25°C
कोलकाता32°C23°C
बेंगलुरू33°C21°C
दिल्ली37°C26°C
जयपुर41°C27°C
पटना35°C26°C
भोपाल39°C28°C
मुंबई38°C30°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026