---Advertisement---

कल का मौसम 2 April 2025: MP में भयंकर बारिश और तूफान से मचेगी तबाही, तो Bihar समेत इन राज्यों में गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 2 April 2025: पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी जारी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2025 7:20 अपराह्न

कल का मौसम 2 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 April 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी जारी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो चुका है, वहीं कई इलाकों में बारिश और आंधी की चेतावनी से लोगों की परेशानी बढ़ी गई है, दिल्ली, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आईएमडी ने भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 2 April 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का वेदर कैसा रहने वाला है।

MP में भयंकर बारिश और तूफान से मचेगी तबाही

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई जगहों पर मौसम विभाग ने भयंकर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलब है कि देशभर के कई राज्यों में अभी भी आंधी और बारिश का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अगर एमपी में कल का मौसम 2 April 2025 की बात करें तो विभाग ने बालाघाट, भोपाल, बीना, दमोह, गुना, ग्वालियर समेत कई जिलों में विभाग ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही कई राज्यों में विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर महाराष्ट्र में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने यहां तेज बारिश और तूफान की संभावना जताई है।

Bihar, UP में कल का मौसम 2 April 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसने बिहारवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है। कई जिलों में तोपमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसके अलावा विभाग ने कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। अगर बिहार में कल का मौसम 2 April 2025 की बात करें विभाग ने आरा, छपरा, गोपालगंज, समस्तीपुर, हाजीपुर, आरा, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश में कल का मौसम की बात करें विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई जिलों में विभाग ने लू और गर्मी चलने की आशंका जाहिर कर दी है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम14°C33°C
रांची23°C36°C
लखनऊ18°C38°C
कोलकाता27°C35°C
बेंगलुरू21°C34°C
दिल्ली17°C38°C
जयपुर22°C36°C
पटना22°C37°C
भोपाल24°C34°C
मुंबई25°C33°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026