---Advertisement---

कल का मौसम 24 March 2025: ध्यान दें! अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश बढ़ाएगी मुसीबत; तो इन जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी से सहमे ग्रामीण; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 24 March 2025: भारत के पूर्व और मध्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश जारी है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 23, 2025 3:29 अपराह्न

कल का मौसम 24 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 March 2025: देशभर के कई राज्यों में मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है, कहीं तेज गर्मी ने परेशानी बढ़ा रखी है, तो कहीं आंधी बारिश ने और बिजली गिरने की चेतावनी से ग्रामीण सहमे हुए है। बताते चले कि भारत के पूर्व और मध्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश जारी है,जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर जल्द ही गर्मी अपनी प्रकोप दिखाना शुरू कर सकती है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 24 March 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

अगले 48 घंटे देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के लिए विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटों तक कई इलाकों में मूसलाधाऱ बारिश हो सकती है, जिसमे बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश,झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसने ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगर बिहार में कल का मौसम 24 March 2025 की बात करें तो विभाग ने छपरा, गोपालगंज, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगर झारखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने बोकारो, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग, रांची समेत कई जिलों में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार समेत इन राज्यों में कल का मौसम 24 March 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तूफान के साथ बिजली गिरने की संभानवना जताई है। आईएमडी के अनुसार बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली गिरने की घटनाएं होगी। इसके साथ कई राज्यों में विभाग ने 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं अगर उत्तर भारत की बात करें तो कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है, कई मार्च के आखिरी तक गर्मी अपनी विक्राल रूप ले सकती है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम18°C31°C
रांची17°C31°C
लखनऊ18°C36°C
कोलकाता23°C30°C
बेंगलुरू21°C34°C
दिल्ली17°C34°C
जयपुर19°C34°C
पटना20°C33°C
भोपाल17°C36°C
मुंबई22°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026