---Advertisement---

कल का मौसम 4 Aug 2025: Himachal, Jharkhand में ओलावृष्टि, भूस्खलन से मचेगा हाहाकार, तो UP में बाढ़ से डूबे कई जिलें; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 4 Aug 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2025 5:16 अपराह्न

कल का मौसम 4 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Aug 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, मौसम का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राजधानी दिल्ली में तो अगले कुछ दिनों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। बिहार यूपी में तो बाढ़ जैसे स्थिति हो गई है। प्रयागरजार में निचली इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 4 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Himachal, Jharkhand में ओलावृष्टि, भूस्खलन से मचेगा हाहाकार

उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग डैम साइट पर अचानक भारी भूस्खलन हुआ, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। हिमाचल प्रदेश में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला लाहौल घाटी का है, जहां जिस्पा के पास बादल फटने से लेह-मनाली हाईवे अवरुद्ध हो गया है। गौरतलब है कि केवल हिमाचल में आसमानी आफत के कारण 115 लोगों से अधिक की जान जा चुकी है।

अगर हिमाचल में कल का मौसम 4 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने धर्मशाला, कलपा, कांगड़ा, कसौली, सोलन समेत कई जिलों के लिए अत्याधिक बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो आईएमडी ने रामपुर, रांची, टाटा, जमेशदपुर समेत कई जिलों के लिए बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

UP में कल का मौसम 4 Aug 2025 कैसा रहेगा?

वाराणसी-प्रयागराज के 1 लाख घरों में गंगा का पानी भर गया है। इसके अलावा UP के 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गौरतलब है कि इन जगहों पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं यूपी सरकार के कई मंत्री बाढ़ वाले इलाके में स्थिति का जायजा ले रहे है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम के लिए भयंकर बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। लोग अपने घरों को छोड़कर शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, 05 अगस्त, 2025 को केरल और तमिलनाडु में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। पहाड़ों पर भी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026