---Advertisement---

कल का मौसम 12 March 2026: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, तो इन इलाकों में आसमानी आफत का रेड अलर्ट; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 12 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि विभाग की तरफ से एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2026 6:01 अपराह्न

कल का मौसम 12 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि विभाग की तरफ से एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। और देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, बिहार, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है। आईएमडी के मुताबिक 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है। 11 और 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। चलिए आपको बताते है देशभर में कल का मौसम 12 March 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत इन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 16 मार्च के दौरान, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को और राजस्थान में 14 और 15 मार्च को छिटपुट रूप से हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 11 से 17 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना है; साथ ही 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
12 से 14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।

इन जगहों पर बिजली गिरने, तेज तूफान का रेड अलर्ट

विभाग के मुताबिक विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मार्च के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 16 मार्च के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 11, 15 और 16 मार्च को, बिहार में 15 और 16 मार्च को, झारखंड में 11, 12 और 15 से 17 मार्च के दौरान, और ओडिशा में 11, 12 और 15 मार्च को छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 मार्च को तेलंगाना में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

LPG Shortage

मार्च 11, 2026