---Advertisement---

कल का मौसम 12 Nov 2025: सावधान! अगले 24 घंटे इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का रेड अलर्ट; तो हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर से मचेगा हाहाकार; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 12 Nov 2025: देशभर में धीरे-धीरे ठंड का आगमन हो रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 11, 2025 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 12 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 Nov 2025: देशभर में धीरे-धीरे ठंड का आगमन हो रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कई राज्यों में शीतलहर ने स्थिति और भयावह कर दी है। बता दें कि मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं कई जगहों पर शीतलहर तो कई जगहों पर घना कोहरा और कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। यानी देशभर में अभी हर तरह का मौसम मिल रहा है। नवंबर के महीने में भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 12 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अगले 24 घंटे इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 12, केरल और माहे में भी कल भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि भयंकर बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा भयंकर बारिश और तूफान से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश , दक्षिण हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में 11-15 नवंबर के दौरान शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर से मचेगा तांडव – कल का मौसम 12 Nov 2025

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर कल का मौसम की बात करें तो आईएमडी ने 12 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति और 13-15 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 11-15 नवंबर के दौरान दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026