कल का मौसम 15 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही स्थिति भी बेहद चिंताजनक हो गई है। आलम यह हो गई है कि विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगर पहाड़ों की बात करं तो विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर समेत कई जगहों पर तेज तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं अगर मैदानी इलाके की बात करें विभाग ने कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही झमाझम बारिश, और तूफान लोगों की परेशानी बढ़ाने के लिए काफी अहम है। आलम यह विभाग की तरफ से लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 15 June 2026 कैसा रहने वाला है?
उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। चारधाम यात्रा मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और कई संवेदनशील इलाकों में विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
अगर उत्तराखंड में कल के मौसम की बात करं तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश और भूस्खलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल, कश्मीर में भी भीषण बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगर पूर्वोतर की बात करें तो वहां भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि का खतरा
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से फसलों और बागवानी क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
अगर पंजाब की बात करें तो आईएमडी ने पटियाला, जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा, होशिारपुर, पठानकोट समेत कई जगहों पर सावधानी बरतने के लिए कहा है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग सोनीपत, पानीपत, अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर सावधानियां बरतने के लिए कहा है।
पूर्वोतर में बदलेगा मौसम का मिजाज
अरुणाचल प्रदेश में 14-16 जून और 14-20 जून के दौरान; असम और मेघालय में 14-16 जून और 20 जून को; नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 14-15 जून के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश में 17-18 जून और असम व मेघालय में 14-19 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।






