---Advertisement---

कल का मौसम 21 Nov 2025: इन राज्यों की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, भयंकर बारिश, बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 21 Nov 2025: निम्न दवाब के कारण कई राज्यों में विभाग की तरफ से मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 20, 2025 5:52 अपराह्न

कल का मौसम 21 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Nov 2025: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे निम्न दवाब के कारण कई राज्यों में विभाग की तरफ से मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसने दक्षिण के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तो वहीं उत्तर भारत में ठंड का आगमन मानों परेशानी बढ़ा दी रही है। आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी मौसम लुका-छुपी खेल रहा है। कई जगहों पर विभाग ने बर्फबारी के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। देश के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन राज्यों में चक्रवाती तूफान से मचेगा मौत का तांडव

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 22 नवंबर के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 24 नवंबर 2025 के आसपास यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में अवदाब में बदलने की संभावना है। जिससे कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (11-20 सेमी) और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है।

लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) की उम्मीद जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 26, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 20 और 23-24 नवंबर के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गिरेगी बिजली

विभाग के अनुसार 21 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में बिजली के साथ तूफान आने की संभावना है। 22 से 24 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में तथा 20 और 24 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और 21 से 23 नवंबर के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यानि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और आसमानी आफत से मौत गिरने वाली है। इसके अलावा विभाग ने निचले इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। अगर उत्तर भारत की बात करें तो यहां हड्डी गला देने वाली ठंड का आगमन हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026