---Advertisement---

कल का मौसम 23 March 2026: बिहार में तूफानी बारिश, बिजली गिरने से कई लोगों की मौत से हड़कंप, तो कई राज्यों में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार, जानें आईएमडी अलर्ट

कल का मौसम 23 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। जिसके बाद जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 5:34 अपराह्न

कल का मौसम 23 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। जिसके बाद जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बता दें कि बिहार में तेज बारिश और ठनका से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा पहाड़ों पर भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वोतर में भी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तो विभाग के तरफ से लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को, बता दें कि बिन मौसम बारिश से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 24 March 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, यूपी, झारखंड में तूफान, बारिश से मचा मौत का ताड़व 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में तूफान बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच एक बार फिर विभाग विभाग तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक छपरा, बेगूसराय, आरा, बक्सर, सासाराम, गया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर समेत कई जगहों मूसलाधार बारिश, तूफान और ठनका का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर यूपी की बात करें अयोध्या प्रयागराज, बनारस, बलिया, कानपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर झारखंड की बात करें विभाग ने लोगों को सतर्क और बारिश के दौरान घरों में रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का तांडव

पश्चिमी विक्षोभ के संबंध में, 24मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है और 26 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।  इलके अलावा सिक्किम समेत कई जगहों पर भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान और पूर्वोतर राज्यों में विभाग का अलर्ट – कल का मौसम 23 March 2026

24-25 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 और 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी, साथ ही 24 मार्च को पश्चिमी राजस्थान और 22 और 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च, 2026 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 22, 2026

Punjab News

मार्च 22, 2026

Punjab News

मार्च 22, 2026

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

Rain Alert 23 March 2026

मार्च 22, 2026