---Advertisement---

कल का मौसम 24 Dec 2025: सावधान! क्रिसमस से पहले इन राज्यों में शीतलहर के साथ पड़ेगा पाला, तो कई जगहों पर गिरेगी बिजली; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 24 Dec 2025: देशभर में मौसम का हाल बेहाल हो गया है। इसी बीच क्रिसमस और नए साल को लेकर बाजार में धूम मची है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 23, 2025 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 24 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 Dec 2025: देशभर में मौसम का हाल बेहाल हो गया है। इसी बीच क्रिसमस और नए साल को लेकर बाजार में धूम मची है। इसी बीच मौसम भी अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों को बैचेन कर दिया है, तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों ठंड की चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों पर विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कई जगहों पर विभाग ने छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 24 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

क्रिसमस से पहले इन इलाकों में शीतलहर और पाला का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ स्थानों पर भीषण ठंड की स्थिति देखी गई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ठंड की स्थिति बनी रही। 23 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में और 23 से 28 दिसंबर के दौरान बिहार में भी ठंड की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा भी विभाग की तरफ से कई जगहों पर पाला पड़ने की संभावना जताई है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर-पश्चिम, महाराष्ट्र और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की बहुत संभावना है और उसके बाद अगले 5 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

इन जगहों पर बिजली गिरने, बर्फबारी का अलर्ट जारी – कल का मौसम 24 Dec 2025

आईएमडी ने कई जगहों पर बिजली गिरने और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 23 दिसंबर और 27-29 दिसंबर के दौरान तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 और 29 दिसंबर को छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 और 28 दिसंबर को छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी और बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026